UTTARAKHAND NEWS देहरादून
NEET exam date 2026: नीट री-एक्जाम उत्तराखण्ड रोडवेज में निशुल्क सफर कर सकेंगे परीक्षार्थी
1 min read
NEET Exam Date 2026: 21 जून को नीट री -एक्जाम, परीक्षार्थी रोडवेज बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, सीएस ने शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश
NEET Exam Date 2026: Candidatess NEET re-exam travel for free on Uttarakhand Roadways buses on 20-21 june uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीते मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट री एग्जाम की तैयारी के संबंध में आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जल्द शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand homeguard bharti 2026: होमगार्ड के 920 पदों पर निकली भर्ती
बता दें आगामी 21 जून को नीट री एग्जाम होना है जिसके चलते उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों को बारिश की संभावना को देखते हुए सड़क बंद होने पर बैकअप प्लान तैयार रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 14 जून को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय री एग्जाम के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिला अधिकारियों को आवश्यक जांच और संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
