Connect with us
Uttarakhand school girl missing: minor schoolgirl from Haldwani ran away with her boyfriend, taking jewelry worth lakhs.
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school girl missing

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: हल्द्वानी घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार लाखों के जेवर भी ले ग‌ई साथ

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand news live: हल्द्वानी घर से स्कूल गई नाबालिग छात्रा प्रेमी संग फरार लाखों के जेवर भी ले ग‌ई साथ

1 min read

Uttarakhand missing girl Haldwani news today haldwani missing girl Haldwani student missing uttarakhand news today हल्द्वानी से 10वीं की छात्रा स्कूल पहुंचने से पहले लापता, घर से लाखों के जेवर और नकदी भी गायब

Uttarakhand school girl missing: minor schoolgirl from Haldwani ran away with her boyfriend, taking jewelry worth lakhs: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से एक प्रतिष्ठित स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल को निकली नाबालिग छात्रा घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लेकर एक किशोर के साथ चली गई। घटना के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा शहर के ही एक अन्य स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ गई है।

स्कूल नहीं पहुंची छात्रा, दोपहर में खुला मामला (haldwani Missing Student)

परिजनों के अनुसार, एक जुलाई की सुबह छात्रा को उसके पिता ने नैनीताल रोड स्थित स्कूल के मुख्य गेट पर छोड़ा था। रोज की तरह दोपहर करीब 3:15 बजे जब वह छुट्टी के समय बेटी को लेने पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रा उस दिन स्कूल आई ही नहीं थी। यह जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी जब छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।

घर से लाखों के जेवर और नकदी भी साथ ले जाने का आरोप (uttarakhand news live Gold Jewellery price)

शिकायत में परिजनों ने बताया कि छात्रा घर से निकलते समय अपनी मां के सोने के चार कड़े, छह अंगूठियां और करीब 10 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। परिजनों का आरोप है कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया है। परिवार ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग (haldwani breaking news today CCTV Investigation)

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि छात्रा एक युवक के साथ स्कूटी पर बैठकर वहां से जाती दिखाई दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रा के साथ दिखाई देने वाला किशोर भी नाबालिग है और शहर के ही एक अन्य विद्यालय में पढ़ाई करता है।

कई राज्यों में पुलिस की दबिश, तलाश जारी (uttarakhand missing girl Police Search)

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा और उसके साथ गए किशोर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उत्तर प्रदेश समेत आसपास के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है और विभिन्न माध्यमों से दोनों की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का बयान (uttarakhand Police Statement)

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि स्कूल गेट से छात्रा के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं और उम्मीद है कि छात्रा को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news live: हल्द्वानी में प्रेमिका के साथ मिला पति पत्नी बच्चों ने कर दी जमकर धुनाई

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top