UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: लालकुआं में मोमो खाने निकले 16 वर्षीय सिद्धार्थ की सड़क हादसे में मौत…
1 min read
|Lalkuan Breaking News| Lalkuan Tragedy Karate Coach Udayveer Singh’s Dies in Road Accident
नैनीताल सड़क हादसा: लालकुआं के होनहार छात्र सिद्धार्थ की मौत से पसरा मातम
|Lalkuan Breaking News| Lalkuan Tragedy Karate Coach Udayveer Singh’s Dies in Road Accident
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। बता दें कि गोरापड़ाव के पास रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक में आग लग गई और वह कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। इस हादसे में लालकुआं वार्ड नंबर चार निवासी 16 वर्षीय मेधावी छात्र सिद्धार्थ की मौत हो गई, जबकि उसका करीबी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है और हर किसी की आंखें नम हैं।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand breaking: पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल में रोड कटिंग के दौरान बड़ा हादसा, ठेकेदार की मौत
इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Lalkuan Road Accident)
सिद्धार्थ अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी और कोच उदयवीर सिंह का इकलौता बेटा था। हादसे के समय उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के बदायूं में थे। उसकी मां नीतू संतोषी सिंह, जो उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षिका हैं, परीक्षा देने के लिए बदायूं गई हुई थीं और पिता उदयवीर सिंह भी उनके साथ मौजूद थे। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, दोनों तुरंत हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने तक उन्हें बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो दोनों माता-पिता पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरी रात मोर्चरी के बाहर बिलखते रहे।
पढ़ाई में भी था अव्वल, परिवार को थी उससे बड़ी उम्मीदें (Nainital News)
सिद्धार्थ मोटाहल्दू स्थित सेंफोर्ड स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। परिवार को उससे भविष्य में बड़ी उम्मीदें थीं। उसकी बड़ी बहन वंशिका सिंह ने हाल ही में नीट परीक्षा दी है। घर में जहां बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे मातम में बदल दिया।
यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: रुद्रपुर में 13 वर्षीय किशोरी गर्भवती मिलने से हड़कंप, मुकदमा दर्ज
मोमो खाने निकले थे दोनों दोस्त, एक की चली गई जान (Road Accident News)
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सिद्धार्थ अपने पड़ोसी और बेहद करीबी दोस्त 20 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर के साथ हल्द्वानी के मंगलपड़ाव मोमो खाने गया था। ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह सड़क के बीचों बीच जलकर पूरी तरह राख हो गई। जिसमें सिद्धार्थ की जान चली गई। बता दें कि लालकुआं के वार्ड नंबर चार में आमने-सामने रहते थे और बचपन से गहरे मित्र थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह सामान्य सा सफर सिद्धार्थ की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हादसे में अयान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसका इलाज हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पूरे लालकुआं में शोक, बेटे को खोकर टूट गया परिवार (Uttarakhand Accident News)
उदयवीर सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे खिलाड़ी और कोच के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके इकलौते बेटे के असमय निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरा लालकुआं क्षेत्र गहरे सदमे में है। मोहल्ले के लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे अयान के जल्द स्वस्थ होने की सभी लोग दुआ कर रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर गया है।
