UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun firing: देहरादून शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली
1 min read
|Dehradun firing Raipur Ring Road area |Uttarakhand breaking news today|
देहरादून में शराब ठेके के बाहर चली गोलियां, दो युवक घायल, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में
|Dehradun firing Raipur Ring Road area |Uttarakhand breaking news today|
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार रात शराब ठेके के बाहर हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी और देर रात एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी।
शराब ठेके के बाहर विवाद के बीच चली गोलियां (Dehradun Firing News)
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे छह नंबर पुलिया से आगे रिंग रोड स्थित शराब ठेके की कैंटीन में कई लोग बैठे हुए थे। लोअर राजीव नगर निवासी नवीन राणा भी अपने एक दोस्त के साथ वहां मौजूद था। इसी दौरान वह सिगरेट पीने के लिए बाहर निकला, जहां पहले से दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जैसे ही नवीन वापस कैंटीन की ओर जाने लगा, अचानक लगातार दो गोलियां चल गईं।
पहली गोली नवीन राणा के कंधे में लगी और मांस को चीरते हुए बाहर निकल गई। वहीं दूसरी गोली पास में खड़े बिजनौर निवासी कैनेन्द्र के पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर भगदड़ मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
यह भी पढ़िए: हल्द्वानी में स्कूल की छात्रा लाखों का जेवर लेकर प्रेमी संग फरार
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, हमलावर मौके से फरार (Raipur Ring Road Firing)
सूचना मिलते ही रायपुर थाने के प्रभारी संजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किए घायल नवीन राणा को कैलाश अस्पताल और कैनेन्द्र को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, एक आरोपी हिरासत में (Crime Investigation)
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार अलग-अलग टीमें गठित की हैं। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार हमलावरों की पहचान की जा सके। क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने दून अस्पताल पहुंचकर घायल कैनेन्द्र से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और जांच को आगे बढ़ाया।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी (Dehradun Crime News)
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
