UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Garhwal cbse 10th result: बानी पंवार बनी श्रीनगर टापर CBSE 10th topper 2026
1 min read
Pauri Garhwal cbse 10th result : केंद्रीय विद्यालय की छात्रा बानी पंवार ने दसवीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में श्रीनगर में किया टॉप..
Pauri Garhwal cbse 10th result: bani panwar became Srinagar topper CBSE 10th topper 2026 uttarakhand breaking news today : सीबीएसई हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में उत्तराखंड के होनहार छात्र छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसी कड़ी में पौड़ी जिले के केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की टॉपर बानी पंवार ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया है। बानी की इस विशेष उपलब्धि के बाद उन्हे लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :Nainital news today: नैनीताल तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की गई जिंदगी बुला रही थी बेटे को
बता दें बीते बुधवार को सीबीएसई बोर्ड ने हाई स्कूल के नतीजे घोषित किए ,जिसमें पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल स्थित केंद्रीय विद्यालय की छात्रा बानी पंवार ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में शहर मे टॉप किया है। बताते चले बानी ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर इस विशेष उपलब्धि को हासिल किया है।
रोजाना पांच घण्टे अध्ययन कर हासिल किया मुकाम
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा बानी का कहना है ,कि वह गणित विषय को केंद्रित रखकर अपना भविष्य बनाना चाहती है। बानी ने बताया कि वह नियमित रूप से 5 घंटा अध्ययन किया करती है, जिसकी बदौलत उन्होंने शहर में विशेष स्थान हासिल किया है। बता दें बानी के पिता होटल व्यवसायी है, जबकि माता सरला देवी गृहणी है। बानी ने शहर में टॉप कर ना सिर्फ विद्यालय परिसर का मान बढ़ाया है ,बल्कि अपने परिजनों को भी गौरवान्वित महसूस करवाया है।
