UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
Pauri Garhwal news today: पौड़ी में मिली प्राचीन गुफा, हैरत में लोग pauri Garhwal cave
1 min read
Pauri Garhwal news today: पौडी में मिली प्राचीन गुफा, अंदर पत्थरों से बनी मिली सीढ़ियां, हैरत में पड़े लोग
Pauri Garhwal news today: Ancient cave found in Pauri, people surprised kot pauri Garhwal cave.: उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए पूरे विश्वभर में पहचान बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड अपनी प्राचीन सभ्यता और पुरातत्व के लिए भी जाना जाता है, जहां पर अभी तक कई सारी प्राचीन सुरंग गुफाओं की खोज की गई है। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला पौड़ी जिले से सामने आ रहा है, जहां पर कोट ब्लॉक क्षेत्र में एक प्राचीन सुरंग (गुफा ) की खोज की गई है।
यह भी पढ़े :Bageshwar cave: बागेश्वर धारी डोबा में मिली सतयुग से जुड़ी रहस्यमई गुफा बह रही दूध की धाराएं
बता दें पौड़ी जिले के कोट ब्लॉक क्षेत्र में प्राचीन सुरंग (गुफा) की खोज की गई है, जिसके अंदर जाने के लिए पत्थरों से काटकर 6 सीढ़ियां बनाई गई है। इतना ही नहीं बल्कि यह सीढ़ियां मानव निर्मित होने की संभावना जताती है, जिससे यह पता चलता है कि यह सुरंग ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिहाज से अहम है। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने गींठीछेड़ा झरने के नीचे दुर्गम इलाके में गुफा की पहचान की है।
प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध ने बताया कि यह गुफा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर
प्रभारी अधिकारी अनिरुद्ध ने बताया कि यह गुफा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर है ,जहां पहुंचने के लिए एक किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह गुफा प्राचीन काल में बाहरी आक्रमणों और जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल के रूप में उपयोग में लाई जाती रही होगी। इस गुफा की खास बात तो यह है कि यहां पर 6 से 8 व्यक्तियों के ठहरने की पर्याप्त क्षमता पाई गई है। गुफा के प्रवेश द्वार खड़ी पहाड़ी पर करीब 20 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जिससे वहां पहुंचना जोखिम भरा है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh cave: पिथौरागढ़ में मिली 2 रहस्यमई गुफा, समुद्र मंथन के मेरु पर्वत जैसा आकार
200 मीटर की दूरी पर एक अन्य सुरंग
बताते चले गुफा के पास 200 मीटर की दूरी पर एक अन्य सुरंग का मुहाना भी चिन्हित किया गया है। इस आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों सुरंगे आंतरिक रूप से एक दूसरे से जुड़ी हो सकती है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत सर्वेक्षण एवं वैज्ञानिक उत्खनन के पश्चात ही संभव हो सकेगी। जल्द ही पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम के साथ यहां पर पुन: अभियान चलाया जाएगा।
