Connect with us
Pithoragarh landslide news today: Rock collapses Dharchula kailash route, driver Manish chuphal trapped under debris.
फोटो सोशल मीडिया Pithoragarh landslide news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh landslide news today: पिथौरागढ़ भारी भूस्खलन से दरकी चट्टान चालक मलबे में दबा

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh landslide news today: पिथौरागढ़ भारी भूस्खलन से दरकी चट्टान चालक मलबे में दबा

1 min read

Pithoragarh landslide news today: Rock collapses Dharchula kailash route, driver Manish chuphal trapped under debris: कैलास मानसरोवर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चट्टान दरकी, मलबे में दबा चालक; देर रात शव बरामद 

Pithoragarh landslide news today: Rock collapses Dharchula kailash route, driver Manish chuphal trapped under debris: उत्तराखण्ड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के बीच हड़कंप मचा दिया। दरअसल धारचूला तहसील क्षेत्र के मांगती नाले के पास अचानक दरकी एक विशाल चट्टान ने सब कुछ बदल दिया—कुछ ही सेकंड में सड़क, मशीन और एक जिंदगी मलबे के नीचे दब गई।

काम के दौरान टूटी चट्टान, चालक दबा

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार लिपूलेख तवाघाट मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। इसी दौरान 28 वर्षीय पोकलैंड चालक मनीष चुफाल (निवासी नाचनी, पिथौरागढ़), मशीन के जरिए चट्टान काटने में जुटा था। अचानक ऊपर से भारी चट्टान टूटकर गिर पड़ी और देखते ही देखते बड़े-बड़े बोल्डर पूरे क्षेत्र में बिखर गए। मनीष को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घंटों चला रेस्क्यू, लेकिन उम्मीदें कमजोर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन बोल्डरों का आकार इतना बड़ा था कि राहत कार्य बेहद मुश्किल साबित हो रहा है। करीब 8 घंटे की लगातार कोशिशों के बाद चालक का शव बरामद हुआ। इस खबर से मृतक के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है।

सड़क बंद, यात्री फंसे

चट्टान गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। व्यांस घाटी, जिप्ती और गाला की ओर जाने वाले कई वाहन मौके पर ही फंस गए हैं। सैकड़ों यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भारी मलबा हटाने में समय लगने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Indore car charging fire: इंदौर EV कार चार्जिंग घर में लगी आग, सिलेंडर फटे 8 की गई जिंदगी

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top