UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ मामूली विवाद में रिश्तों का कत्ल, भाइयों ने खत्म कर दी कुंदन की जिंदगी
1 min read
Pithoragarh news today: Dharchula jauljibi, Kundan Rajwar murder case uttarakhand: रिश्तों में खून की दरार: पिथौरागढ़ में मामूली विवाद ने ली जान, सगे भाई समेत चार गिरफ्तार
Pithoragarh news today: Dharchula jauljibi, Kundan Rajwar murder case uttarakhand: आमतौर पर शांत समझे जाने वाले राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब अपराध चरम सीमा पर है। ताज़ा मामला राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के जौलजीबी क्षेत्र से सामने आया है। जहां हुई सनसनीखेज वारदात ने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया। एक छोटे से पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि सगे भाई ने ही अपने भाई की जान ले ली।
मामूली झगड़ा बना हत्या की वजह
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार धारचूला विकासखंड के किमखोला क्षेत्र के भगतिरुवा तोक निवासी कुंदन सिंह रजवार का 22 मार्च की शाम घर में ही विवाद हो गया था। शुरुआत चाची बसंती देवी से हुई कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल बिगड़ता चला गया। कुछ ही देर में चचेरे भाई रमेश और जनक भी इसमें शामिल हो गए। हैरानी की बात यह रही कि कुंदन का सगा भाई प्रदीप भी उसी पक्ष में खड़ा हो गया।
बेरहमी से की गई पिटाई
गुस्से में चारों आरोपियों ने मिलकर कुंदन पर लोहे की पाइप और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया। वार इतने गंभीर थे कि कुंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सबूत मिटाने की कोशिश
घटना के बाद आरोपियों को अपने किए का एहसास हुआ, लेकिन पछतावे के बजाय उन्होंने सबूत छिपाने का रास्ता चुना।अगली सुबह शव को घर से उठाकर झिपुखोला गदेरे के पास जंगल में ले जाया गया और पत्थरों व मिट्टी से ढक दिया गया, ताकि किसी को भनक तक न लगे।
पत्नी की शिकायत से खुला राज
23 मार्च को जब कुंदन घर नहीं लौटा, तो उसकी पत्नी रेखा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जौलजीबी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और शक के आधार पर दबिश दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया।
जंगल से बरामद हुआ शव
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या में इस्तेमाल पाइप और डंडे भी जब्त कर लिए गए हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- Tehri Garhwal car accident: टिहरी गढ़वाल कार पर गिरा भारी भरकर बोल्डर, पति-पत्नी थे सवार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
