Connect with us
Tehri Garhwal car accident: A huge boulder fell on a car in rishikesh Badrinath highway road today
फोटो सोशल मीडिया Tehri Garhwal car accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Tehri Garhwal car accident: टिहरी गढ़वाल कार पर गिरा भारी भरकर बोल्डर, पति-पत्नी थे सवार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal car accident: टिहरी गढ़वाल कार पर गिरा भारी भरकर बोल्डर, पति-पत्नी थे सवार

1 min read

Tehri Garhwal car accident: A huge boulder fell on a car in rishikesh Badrinath highway road today: चलती कार पर गिरा पहाड़ का पत्थर: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा टला, सुरक्षा पर उठे सवाल

Tehri Garhwal car accident: A huge boulder fell on a car in rishikesh Badrinath highway road today: उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक ऐसी भयावह खबर सामने आ रही है जिसको देखते हुए यही कहा जा सकता है कि पहाड़ों की सड़कों पर सफर कभी-कभी किस मोड़ पर खतरे में बदल जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पूरा मामला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे का है जहां मंगलवार को उस समय एक ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला, जब चलते वाहन पर अचानक पहाड़ से भारी पत्थर गिर पड़ा।

अचानक टूटी चट्टान, कार हुई क्षतिग्रस्त

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना बगड़धार क्षेत्र की है, जहां इन दिनों सड़क सुधार का कार्य चल रहा है। दोपहर करीब दो बजे ऋषिकेश से नई टिहरी की ओर जा रही एक कार जैसे ही संवेदनशील हिस्से से गुजरी, ऊपर से बड़ा बोल्डर सीधे वाहन पर आ गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बाल-बाल बचे दंपति

कार में सवार नई टिहरी निवासी महेश पंवार और उनकी पत्नी ने किसी तरह खुद को संभाला और वाहन से बाहर निकले। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद घबराहट के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एहतियातन श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब सड़क पर मरम्मत और पहाड़ कटान का काम चल रहा हो, तो यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। लोगों का आरोप है कि घटना के समय मौके पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं था, जिससे यह हादसा हुआ।

विभाग का पक्ष भी सामने आया

वहीं, संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्य के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई बार वाहन चालक बिना रुके जोखिम भरे हिस्सों को पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें- Harish Rana latest news दिल्ली एम्स में हरीश राणा का निधन, देश में पहली बार किसी को मिली इच्छामृत्यु

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top