Highlights देवभूमि दर्शन
Abhijeet Dipke: जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़…
1 min read
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़, युवक हिरासत में ||Jaipur Protest News abhijeet dipke slapped news||Cockroach Janata party CJP
Jaipur Protest News abhijeet dipke slapped news|| Cockroach Janata party CJP : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना सामने आई। प्रदर्शन के बीच एक युवक ने अभिजीत दीपके के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़े :Pithoragarh Postman news: पिथौरागढ़ लड़की हूं फंसा दूंगी वाली हरियाणा की पोस्टमैन सस्पेंड
शहीद स्मारक पर चल रहा था विरोध प्रदर्शन (Jaipur News Today)
मिली जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन जयपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मामले में जवाबदेही तय की जाए तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
बहस के बाद बढ़ा विवाद, थप्पड़ मारने का आरोप (Abhijeet Deepke News)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान अचानक एक युवक भीड़ के बीच पहुंचा और अभिजीत दीपके से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अभिजीत दीपके का गमछा खींचा और उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
युवक ने लगाए गंभीर आरोप (Political Protest Controversy)
घटना के बाद थप्पड़ मारने वाले युवक ने अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाए। युवक ने उन्हें “जिहादी मानसिकता” वाला बताते हुए कहा कि वह उनके विचारों का विरोध करता है। युवक ने खुद को जयपुर निवासी और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा बताया। हालांकि उसने यह भी दावा किया कि उसका किसी राजनीतिक दल या संगठन से कोई संबंध नहीं है।
पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा (Rajasthan News)
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं प्रदर्शनकारियों को भी वहां से हटाया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून घर में घुसकर वकील की हत्या क्षेत्र में भारी बवाल
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस (Viral Video News)
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है।
