UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ कुत्ते का काटना नजरअंदाज करना पड़ा भारी मासूम की गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh news today: 12 साल के बच्चे की कुत्ते के काटने से मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
Pithoragarh news today: Ignoring dog bite mohit Dhami died Dharchula Pithoragarh Uttarakhand breaking latest news DevBhoomi darshan: कुत्ते का काटना कितना ज्यादा जानलेवा साबित हो सकता है ,इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुत्ते के काटने से लोगों की मौत तक हो जाती हैं। ऐसी ही कुछ दुखद घटना की खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है, जहां पर कुत्ते के काटने से एक किशोर की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news live: दून मेडिकल कॉलेज के खाने में मिले कीड़े जीरा समझकर खा गए छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के जुम्मा गांव निवासी 12 वर्षीय मोहित सिंह धामी को करीब 3 महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते के काटने के डर से बच्चे ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया मोहित की तबीयत बिगड़ने लगी।
यह भी पढ़े :Rahul Gandhi uttarakhand: जल्द उत्तराखण्ड आ सकते हैं राहुल गांधी सैन्य परिवारों से करेंगे मुलाक़ात
मोहित ने तोड़ा दम (pithoragarh news today) Dog bite news
पिछले चार-पांच दिनों से मोहित की तबीयत लगातार खराब हो रही थी जिसके चलते उसके परिजन उसे बीते शनिवार को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मोहित को हल्द्वानी के लिए रेफर किया लेकिन हल्द्वानी ले जाते समय ही रास्ते में मोहित का स्वास्थ्य और अधिक बिगड़ गया। आनन फानन में मोहित को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां पर पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मोहित की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
