UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news live: दून मेडिकल कॉलेज के खाने में मिले कीड़े जीरा समझकर खा गए छात्र
1 min read
Doon Medical College: Dehradun breaking news today doon medical College news दून मेडिकल कॉलेज की मेस में परोसी गई कीड़ों वाली सब्जी, खाना खा चुके थे कई एमबीबीएस छात्र
Uttarakhand news live: Insects found in Doon Medical College food, students food poisioning dehradun news today uttarakhand breaking news live: Dehradun medical college controversy देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज की मेस व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कॉलेज की मेस में एमबीबीएस छात्रों को डिनर के दौरान कथित तौर पर कीड़ों वाली सब्जी परोस दी गई। मामला सामने आने के बाद छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई और मेस परिसर में देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही. बताया जा रहा है कि जब तक छात्रों को सब्जी में कीड़ों की जानकारी हुई, तब तक करीब 20 छात्र खाना खा चुके थे। घटना के बाद कई छात्रों को घबराहट और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी छात्र की हालत गंभीर नहीं हुई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news today: उपनल नियमितीकरण मामला फिर बदल सकती है कट ऑफ डेट
डिनर के दौरान खुली बड़ी लापरवाही ( doon medical College Mess Food Controversy hostel food quality)
जानकारी के अनुसार बुधवार रात निर्धारित समय पर छात्र मेस में भोजन करने पहुंचे थे। उस दिन खाने में सफेद मटर की सब्जी बनाई गई थी। मेस कर्मचारियों ने सामान्य तरीके से छात्रों को खाना परोसना शुरू किया। कुछ छात्र खाना लेकर टेबल पर बैठ गए और भोजन करने लगे। इसी दौरान सब्जी में मौजूद काले रंग के छोटे कीड़ों को कई छात्रों ने शुरुआत में मसाले या जीरा समझ लिया। बाद में जब अन्य छात्रों ने ध्यान से सब्जी देखी तो उसमें बड़ी संख्या में कीड़े दिखाई दिए. इसके बाद मेस में मौजूद छात्रों ने तुरंत विरोध जताना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में छात्र वहां इकट्ठा हो गए और मेस प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।
छात्रों की बिगड़ी तबीयत, फिर दोबारा बना खाना (dehradun hostel news dehradun breaking news today Student Health Issue)
जिन छात्रों ने सब्जी खा ली थी, उन्हें सच्चाई पता चलते ही उल्टियां होने लगीं। घटना से छात्र मानसिक रूप से भी परेशान नजर आए। कॉलेज प्रशासन के अनुसार सभी छात्रों की हालत सामान्य है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। मामला बढ़ता देख मेस संचालक ने दोबारा भोजन तैयार करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों के लिए नई सब्जी बनाई गई और देर रात दोबारा भोजन परोसा गया।
यह भी पढ़े :Rahul Gandhi uttarakhand: जल्द उत्तराखण्ड आ सकते हैं राहुल गांधी सैन्य परिवारों से करेंगे मुलाक़ात
अगले दिन बंद रही मेस, बाहर खाना खाने को मजबूर हुए छात्र (dehradun Hostel Mess Issue dehradun news today)
घटना के बाद शुक्रवार को मेस संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह जब छात्र नाश्ते के लिए पहुंचे तो मेस का गेट बंद मिला। बाद में उन्हें जानकारी दी गई कि खाना तैयार नहीं किया गया है। इस वजह से कई छात्रों को बाहर जाकर भोजन करना पड़ा। लगातार सामने आ रही व्यवस्थागत खामियों से छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज जैसी संस्था में भोजन की गुणवत्ता को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही बेहद गंभीर मामला है।
जांच के आदेश, कार्रवाई की तैयारी (doon Medical College Investigation)
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है और जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने के प्रयास भी किए गए, लेकिन देर शाम तक संपर्क नहीं हो सका।
