Connect with us
Pithoragarh news today: Kanalichhina Pithoragarh 10th class student pregnant, teacher accused of rape.
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 10वीं की छात्रा गर्भवती शिक्षक पर दुष्कर्म के आरोप

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 10वीं की छात्रा गर्भवती शिक्षक पर दुष्कर्म के आरोप

1 min read

Pithoragarh news today: 10 वीं की छात्रा ने शिक्षक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज..

Pithoragarh news today: Kanalichhina Pithoragarh 10th class student pregnant, teacher accused of rape uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर हाई स्कूल की छात्रा ने विद्यालय में तैनात शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवाई खिलाई जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर मामला उजागर हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: घर में AC और क्रेटा कार फिर भी लेंगे सस्ता राशन नैनीताल में 1200 कार्ड निरस्त

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसने उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। दवाई खाने के बाद छात्रा का रक्तस्राव अधिक होने पर छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। छात्रा के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक की काली करतूतों का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप बचा हुआ है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top