Connect with us
Uttarakhand news: Rudrapur breaking news today Firing: 17-Year-Old Vikrant Bagi Dies

Home / उत्तराखण्ड / Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news: रुद्रपुर में दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या….

1 min read

Rudrapur Breaking News Today:Vikrant Bagi Murder Case| रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह, 17 वर्षीय किशोर की गोली लगने से मौत

Rudrapur Breaking News Today| Vikrant Bagi Murder Case|
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है। गुरुवार शाम दिनदहाड़े हुए एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। इस घटना में 17 वर्षीय किशोर विक्रांत बागी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने देर रात दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand: पिथौरागढ़ गंगोलीहाट में घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर जिला अस्पताल रेफर

कहासुनी के बाद चली गोली (Rudrapur Firing Incident)

जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय विक्रांत बागी किसी काम से गुरुवार शाम करीब पांच बजे लालपुर चौकी क्षेत्र के टिब्बा इलाके में गया था। इसी दौरान किच्छा के सैजनी गांव का रहने वाला एक युवक भी वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुस्से में आरोपी ने तमंचा निकालकर विक्रांत पर सीधी गोली चला दी। गोली लगते ही किशोर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। दिनदहाड़े चली गोली से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम (Teen Shot Dead)

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल विक्रांत को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा (Hospital Protest)

विक्रांत की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक और गुस्से का माहौल बन गया। परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे तथा अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया और लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand news: पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस (Police Investigation)

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विक्रांत टिब्बा क्षेत्र किस उद्देश्य से गया था और दोनों युवकों के बीच विवाद की वास्तविक वजह क्या थी। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी (Accused Search Operation)

मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभी-अभी दो आरोपी हुए गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस ने किच्छा क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था और घटना के बाद नेपाल भागने की तैयारी में थे। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top