Connect with us
Pithoragarh news today: Woman leela devi died in Berinag langur attack, dies in hospital uttarakhand latest update
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: बेरीनाग लंगूर के हमले में महिला की गई जिंदगी, अस्पताल में तोड़ा दम

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: बेरीनाग लंगूर के हमले में महिला की गई जिंदगी, अस्पताल में तोड़ा दम

1 min read

Pithoragarh news today  : लंगूर के हमले में घायल महिला ने तोड़ा दम, 12 दिनों तक लड़ती रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग..

Pithoragarh news today: Woman leela devi died in Berinag langur attack, dies in hospital uttarakhand latest update  : उत्तराखंड मे बंदर ,लंगूर गुलदार ,भालू जैसे जंगली जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं, जिनके हमले से लगातार लोग घायल हो रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक कई सारे लोग इनके हमलो के चलते दम भी तोड़ चुके हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है ,जहां पर लंगूर के हमले में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने करीब 12 दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :Chopta Tungnath Bus : चोपता और तुंगनाथ के लिए रुद्रप्रयाग से सीधी बस सेवा शुरू…

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगर पालिका क्षेत्र के सांगड निवासी 60 वर्षीय लीला देवी पत्नी दीवान सिंह बीते 21 मार्च को घर के बाहर आंगन में थी। तभी इस दौरान लंगूर ने उन पर अचानक से हमला कर दिया लंगूर से बचने के लिए वो भागने लगी। भागते समय लीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई , जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया।

बरेली किया गया महिला को रेफर

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद महिला को उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, जहां पर महिला ने उपचार के दौरान करीब 12 दिन बाद बीते शुक्रवार को दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :Nashik car Accident today: नासिक कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की गई जिंदगी

मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की माँग ( pithoragarh berinag news today)

गांव के पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह धानिक ने बताया कि वन विभाग के कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर मृतका का घर है। इस क्षेत्र में लंबे समय से लंगूरों और बंदरों का आतंक बरकरार है , जिससे अभी तक कई सारे लोग घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके वन विभाग और नगर पालिका की ओर से लंगूर एवं बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। उन्होंने मृतका महिला के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

एक बेटे के सिर से उठा माँ का साया ( pithoragarh news)

बताते चले मृतका का एक बेटा है जो बेरोजगार है और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। महिला की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वही ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top