Connect with us
Rajnath Singh Haldwani: Defense Minister will come to uttarakhand on March 21 in 4 years celebration of govt latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Rajnath Singh Haldwani)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rajnath Singh haldwani: 21 मार्च को हल्द्वानी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Rajnath Singh haldwani: 21 मार्च को हल्द्वानी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तैयारियां शुरू

1 min read

Rajnath Singh Haldwani   : राजनाथ सिंह पहुँच रहे हल्द्वानी, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में

Rajnath Singh Haldwani: Defense Minister will come to uttarakhand on March 21 in 4 years celebration of govt latest news today   : उत्तराखंड में सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर नैनीताल और हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

कब आ रहे हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह?(Rajnath Singh uttarakhand visit)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचेंगे। वह सुबह त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से रवाना होकर करीब 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे।

क्या-क्या रहेगा कार्यक्रम?

घोड़ाखाल पहुंचने के बाद रक्षा मंत्री सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 1:10 बजे घोड़ाखाल से हेलीकॉप्टर द्वारा हल्द्वानी के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर करीब 3:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़े :राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी की तुलना की पुष्पराज से, बोले पुष्कर फ्लावर भी है फायर भी है

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में कोई लापरवाही न हो। 19 से 22 मार्च तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, रात में गश्त बढ़ाई गई है और ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ईद को देखते हुए धार्मिक स्थलों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, जबकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक बम निरोधक दस्ते के साथ गहन जांच की जाएगी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

भारी वाहनों का डायवर्जन(Traffic divert plan Nainital)

वीआईपी कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहनों को काठगोदाम (भीमताल मोड़) से ज्यौलीकोट–गेठिया–भवाली बाईपास के रास्ते भेजा जाएगा, जबकि पहाड़ से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग से चलेंगे। साथ ही हल्द्वानी शहर में सभी खनन गेट बंद रहेंगे और भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

छोटे वाहनों का डायवर्जन

छोटे वाहनों के लिए भी यही रूट लागू रहेगा। हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले वाहन काठगोदाम से ज्यौलीकोट–गेठिया–भवाली बाईपास से जाएंगे और पहाड़ से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। पिथौरागढ़ और चंपावत की ओर से आने वाले वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट से 15 मिनट पहले खुटानी बैंड के पास रोका जाएगा। इस दौरान भीमताल मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा और कुछ समय के लिए जीरो जोन लागू किया जाएगा। घोड़ाखाल और रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को भी ज्यौलीकोट मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के पास और आम लोगों के वाहनों की पार्किंग मंदिर के पास तय की गई है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top