Connect with us
Uttarakhand news: rajnath Singh compared Pushkar Dhami with Pushkar, said Pushkar is also a flower, it is also a fire

Home / अल्मोड़ा / राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी की तुलना की पुष्पराज से, बोले पुष्कर फ्लावर भी है फायर भी है

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

राजनाथ सिंह ने पुष्कर धामी की तुलना की पुष्पराज से, बोले पुष्कर फ्लावर भी है फायर भी है

1 min read

Pushkar Dhami Pushpa Raj : उत्तराखंड पहुंचकर राजनाथ सिंह बोले अपना पुष्कर फ्लावर भी है और फायर भी है

उत्तराखंड में चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार जोरो शोरो से हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पार्टी का प्रचार करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह ने आज जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र तथा गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र का दौरा करके जनता को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की तुलना पुष्पा फिल्म के पुष्पराज से की उन्होंने कहा कि पुष्कर नाम सुनके पुष्कर को फ्लावर समझे क्या पुष्कर फ्लावर ही नहीं फ्लावर के साथ-साथ फायर भी है वह ना ही झुकेगा और ना ही रुकेगा।(Pushkar Dhami Pushpa Raj)

रक्षा मंत्री ने गंगोलीहाट के जीआइसी मैदान में भाजपा प्रत्याशी फकीर राम टम्टा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार आई तब उत्तराखंड का विकास हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एक वर्ष के भीतर एक लाख करोड़ से अधिक की धनराशि केंद्र की मोदी सरकार ने उत्त्तराखंड राज्य के लिए खर्च की हैं। उनका मानना है कि भाजपा कभी भी उत्त्तराखंड की जनता के विश्वास को टूटने नहीं दे सकती।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top