Connect with us
Ranibagh Haldwani news today: IT hub to be built in Haldwani, HMT Ranibagh's days will be revived for new purposal.
सांकेतिक फोटो Ranibagh Haldwani news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ranibagh haldwani news today: हल्द्वानी में बनेगा आईटी हब, बहुरेंगे HMT रानीबाग के दिन

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Ranibagh haldwani news today: हल्द्वानी में बनेगा आईटी हब, बहुरेंगे HMT रानीबाग के दिन

1 min read

Ranibagh Haldwani news today: IT hub to be built in Haldwani, HMT Ranibagh’s days will be revived for new purposal: हल्द्वानी की बंद पड़ी एचएमटी जमीन पर नया सपना: रानीबाग में बनेगा आईटी हब, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

Ranibagh Haldwani news today: IT hub to be built in Haldwani, HMT Ranibagh’s days will be revived for new purposal: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल में आईटी हब विकसित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। जी हां… खबर नैनीताल जिले हल्द्वानी तहसील क्षेत्र से हैं जहां रानीबाग क्षेत्र में वर्षों से वीरान पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन अब एक नई पहचान की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। लंबे समय से बंद पड़े इस औद्योगिक परिसर को राज्य सरकार अब आईटी हब के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस घोषणा ने कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं में रोजगार और विकास की नई उम्मीद जगा दी है।

आपको बता दें कि रानीबाग में वर्ष 1985 में स्थापित एचएमटी फैक्ट्री कभी औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र मानी जाती थी। लगभग 91 एकड़ क्षेत्र में फैले इस परिसर का संचालन 2016 में बंद हो गया, जिसके बाद पूरा इलाका धीरे-धीरे खामोश और उपेक्षित हो गया। फैक्ट्री बंद होने के बाद से राज्य सरकार लगातार इस जमीन के बेहतर उपयोग को लेकर प्रयास करती रही। वर्ष 2022 में केंद्र सरकार ने 45.33 एकड़ भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित की, जिसके बाद यहां कई संभावित परियोजनाओं पर चर्चा हुई, लेकिन कोई योजना जमीन पर नहीं उतर सकी।

अब सरकार ने इस क्षेत्र को आईटी सेक्टर के रूप में विकसित करने का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि एक ही स्थान पर आईटी कंपनियों के आने से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उनका मानना है कि यह परियोजना कुमाऊं क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है।

आईटी हब बनने से क्षेत्र में तकनीकी निवेश बढ़ने, स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा मिलने और सहायक सेवाओं के विकास की भी संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि योजना समयबद्ध तरीके से लागू होती है तो हल्द्वानी उत्तराखंड के उभरते टेक्नोलॉजी केंद्रों में शामिल हो सकता है।

स्थानीय लोगों के लिए यह पहल इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि लंबे समय से खाली पड़ी जमीन अब विकास और रोजगार का केंद्र बन सकती है। युवाओं को उम्मीद है कि उन्हें नौकरी के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और पहाड़ में ही नए अवसर उपलब्ध होंगे। फिलहाल, सरकार की इस घोषणा के बाद सभी की नजरें आगामी कार्ययोजना और प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर टिकी हैं। यदि योजना सफल होती है, तो रानीबाग का यह इलाका एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों से गुलजार नजर आ सकता है। जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ ही प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार के न‌ए अवसर पैदा हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand holi 2026 tourist: होली मनाने उत्तराखण्ड पहुंच रहे सैलानी लंबे वीकेंड से उमड़ी भीड़

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top