Connect with us
Ranikhet news live today: A month after the wedding bride absconded with jewellery and cash almora uttarakhand.
सांकेतिक फोटो Ranikhet news live today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ranikhet news live today: रानीखेत शादी के एक माह बाद दुल्हन गहने नकदी लेकर हुई रफूचक्कर

UTTARAKHAND NEWS रानीखेत

Ranikhet news live today: रानीखेत शादी के एक माह बाद दुल्हन गहने नकदी लेकर हुई रफूचक्कर

1 min read

Ranikhet news live today: A month after the wedding bride absconded with jewellery and cash almora uttarakhand: सोने की एक चेन और करीब 95 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन, परिवार में मचा हड़कंप….

Ranikhet news live today: A month after the wedding bride absconded with jewellery and cash almora uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक नवविवाहिता जेवरों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद से जहां परिवार बेहद परेशान वहीं पूरे क्षेत्र में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महिला का विवाह करीब एक माह पूर्व हुआ था और वह अपने ससुराल में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि 24 जनवरी की सुबह लगभग छह बजे वह घर से अचानक गायब हो गई। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि महिला अपने साथ सोने की एक चेन और करीब 95 हजार रुपये की नगदी भी लेकर गई है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।

परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, संभावित ठिकानों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल परिवार बेसब्री से उसकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Haldwani marriage news today: हल्द्वानी में शादी हुई महंगी, देना होगा प्रतिदिन 1500 एक्स्ट्रा चार्ज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top