UTTARAKHAND NEWS देहरादून
RIMC ENTRANCE EXAM 2026: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून प्रवेश परीक्षा बड़ा अपडेट
1 min read
RIMC ENTRANCE EXAM 2026 : राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून में सत्र 2027 जनवरी के लिए 7 जून को होगी प्रवेश परीक्षा..
RIMC ENTRANCE EXAM 2026 apply online admission process: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए जनवरी 2027 सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को संपन्न होनी है। बताते चले आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 रखी गई है। RIMC मे कक्षा 8 में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है जिसमें लिखित परीक्षा अंग्रेजी गणित एवं सामान्य विज्ञान की होगी।
यह भी पढ़े :बधाई: पिता हवलदार बेटा बनेगा सेना में अफसर RIMC देहरादून से पढ़ाई कर बना NDA टॉपर
बता दें RIMC मे प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान एवं व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। साक्षात्कार के लिए स्थान और समय की सूचना बाद में दी जाएगी। उत्तराखंड में प्रवेश के लिए केवल वही छात्र छात्राएं आवेदन के पात्र हैं जिनके माता-पिता सामान्य रूप से राज्य में निवास कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड जमा करना अनिवार्य रखा गया है आधार कार्ड जमा न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यहाँ से लें सकते है आवेदन पत्र
आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www. rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 के नाम से भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है।
०सामान्य जाति के लिए 600 रुपये व अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 555 रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगेगा।
०अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है।
०आवेदक अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता टंकित/हस्तलिखित रूप से हिंदी व अंग्रेजी में पोस्टल पिनकोड एवं फोन नंबर के साथ लिख कर भेजें।
ध्यान रखने योग्य : आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहस्रधारा रोड, मयूर विहार, देहरादून के पते पर पांच अप्रैल शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से अवश्य पहुंच जाना चाहिए। कोरियर/वाहक से आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।
०आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर ‘आरआइएमसी प्रवेश परीक्षा सत्र जनवरी-2027’ अवश्य लिखा हो व आवेदन पत्र के साथ पत्र व्यवहार का स्वयं का पता लिखा हुआ 9 गुणा 4 इंच का लिफाफा मय 60 रुपये के डाक टिकट के साथ होना जरूरी है।
आयु सीमा : एक जनवरी 2027 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म दो जनवरी 2014 से पहले और एक जुलाई 2015 के बाद का नहीं होना चाहिए।
०प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो।
फार्म के साथ संलग्न करें
पासपोर्ट आकार की दो फोटो। जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से)। जाति प्रमाण पत्र। प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप से फोटो सत्यापित प्रमाण पत्र। मूल निवास प्रमाण पत्र। आधार कार्ड।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
