Connect with us
Rishikesh News Today: branch manager virender dutt belwal body found railway track accident murder suicide case
सांकेतिक फोटो Rishikesh News Today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rishikesh News Today: ऋषिकेश रेलवे ट्रैक से ब्रांच मैनेजर का शव बरामद हादसा या कुछ और जांच शुरू

UTTARAKHAND NEWS ऋषिकेश

Rishikesh News Today: ऋषिकेश रेलवे ट्रैक से ब्रांच मैनेजर का शव बरामद हादसा या कुछ और जांच शुरू

1 min read

Rishikesh Crime News rishikesh News Today| रेलवे ट्रैक पर बैंक मैनेजर का शव मिलने से सनसनी, मौत पर उठे सवाल

Rishikesh News Today: branch manager virender dutt belwal body found railway track accident murder suicide case: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक दुखद खबर सामने आ रहे हैं जहां ऋषिकेश के भट्टोवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना घटित हो गई, बताया गया है कि रेलवे ट्रैक पर 55 वर्षीय बैंक मैनेजर का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर यह मामला ट्रेन की चपेट में आने का बताया जा रहा है, लेकिन हालात कुछ और इशारा कर रहे हैं।

Uttarakhand Breaking News | ड्यूटी पर निकले मैनेजर घर नहीं लौटे, अगले दिन मिली लाश

मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल पुत्र शिवानंद बेलवाल, निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो Uttarakhand Cooperative Bank में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, वह 17 अप्रैल को रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी।

रेलवे ट्रैक हादसा या साजिश? | मौके की स्थिति ने बढ़ाई शंका

पुलिस को रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था। तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र से मृतक की पुष्टि की गई। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों ने इसे संदिग्ध बना दिया।

Forensic Investigation Uttarakhand | फोरेंसिक टीम जुटी, हर पहलू की जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी है।

Suspicious Death Case | घर से मिले सुरागों ने बढ़ाए नए सवाल

जांच के दौरान मृतक के घर से कुछ अहम चीजें बरामद हुई हैं, जिनमें शराब की बोतल, तीन गिलास और कपड़े के फंदे शामिल हैं। इन वस्तुओं ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। पुलिस इन सभी सुरागों को जोड़कर घटना की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

AIIMS Rishikesh Postmortem | रिपोर्ट का इंतजार, खुल सकता है राज

शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS Rishikesh भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Law and Order Uttarakhand | पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

पुलिस ने साफ किया है कि इस मामले में किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। दुर्घटना, आत्महत्या और हत्या—तीनों पहलुओं पर समान रूप से जांच जारी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Dehradun Breaking News Today: देहरादून में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top