UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh news today: ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों ने 10 साल की बच्ची को छेड़ा लोगों ने की धुनाई
1 min read
Rishikesh news today: Rishikesh news today rishikesh breaking news today rishikesh tourist news ऋषिकेश में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप पर बवाल, हरियाणा नंबर की कार घेरकर युवकों की पिटाई
Rishikesh news today: Tourists from Haryana molested a 10-year-old girl in Rishikesh thrashed by the people uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के तीर्थनगरी ऋषिकेश से मानवता को शर्मशार करने वाली एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां हरिद्वार रोड स्थित काले-की-ढाल क्षेत्र में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब हरियाणा नंबर की कार में सवार कुछ युवकों पर एक 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने कार को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और आक्रोशित लोगों ने कार सवार युवकों की पिटाई शुरू कर दी। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि कार में भी तोड़फोड़ की गई।
यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर 2 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
सड़क पार कर रही बच्ची से कथित छेड़छाड़ (rishikesh breaking news today Child Harassment Case)
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब एक बच्ची सड़क पार कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार युवकों ने उसके साथ अनुचित हरकत की। बच्ची के शोर मचाने और आसपास मौजूद लोगों को जानकारी मिलने के बाद स्थानीय नागरिक तुरंत मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने कार को रोक लिया। आरोपित युवकों को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए।
भीड़ ने कार में की तोड़फोड़ (uttarakhand breaking news today Public Protest)
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साए लोगों ने कार के शीशे और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बच्ची के साथ हुई कथित हरकत से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई थी। हालांकि घटना के दौरान किसी गंभीर चोट की सूचना सामने नहीं आई है, लेकिन सड़क पर काफी देर तक भीड़ जमा रही।
पुलिस कर रही मामले की जांच (Rishikesh News live)
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पुलिस अपने स्तर से घटना की वास्तविकता और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी खाई में गिरकर युवक की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था घूमने
स्थानीय लोगों में नाराजगी (uttarakhand breaking news today Public Anger)
घटना के बाद क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
