UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarkashi news today: उत्तरकाशी खाई में गिरकर युवक की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था घूमने
1 min read
Uttarkashi news today: Uttarkashi news today Uttarkashi breaking news today uttarakhand latest news उत्तरकाशी में मोबाइल उठाने के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, पीरुल पर फिसला पैर और 50 मीटर गहरी खाई में गिरा
Uttarkashi news today: vikas Gusain died due to fell into ditch during kept mobile uttarakhand breaking news today उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां दोस्तों के साथ घूमने निकला एक युवक मोबाइल फोन उठाने के दौरान अचानक गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि साथ मौजूद उसके दोस्त कुछ समझ पाते, उससे पहले युवक लगभग 50 मीटर नीचे जा चुका था। घटना उप तहसील जोशियाड़ा क्षेत्र के कुटेटी से जसपुर-सिल्याण ग्रामीण सड़क मार्ग की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड बोर्ड के छात्रों को नहीं देनी होगी पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा
मोबाइल गिरने के बाद हुआ हादसा (Uttarkashi Mobile Accident india)
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 34 वर्षीय विकास गुसाईं पुत्र देवेंद्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम कन्सेण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 6:24 बजे विकास अपने दोस्तों राहुल सिंह रावत और त्रिलोक नाथ के साथ घूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान चलते समय उसका मोबाइल फोन सड़क से नीचे जा गिरा। मोबाइल उठाने के लिए विकास सड़क किनारे ढलान की तरफ उतरा, लेकिन वहां बिछी चीड़ की सूखी पत्तियों यानी पीरुल पर उसका पैर अचानक फिसल गया। संतुलन बिगड़ते ही वह गहरी खाई में जा गिरा।
साथियों ने पहुंचाया अस्पताल (Uttarkashi News today Uttarkashi breaking news)
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों साथी तुरंत नीचे पहुंचे और गंभीर रूप से घायल विकास को किसी तरह बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand helicopter emergency landing: टिहरी बद्रीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग
ट्रैकिंग ग्रुप्स के साथ करता था काम (Uttarkashi Trekking Guide uttarakhand news today)
पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास गुसाईं ट्रैकिंग टीमों के साथ कुकिंग का काम करता था। उसके साथ मौजूद राहुल सिंह रावत और त्रिलोक नाथ ट्रैकिंग गाइड बताए जा रहे हैं। दोनों युवक हादसे में सुरक्षित हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार विकास मिलनसार स्वभाव का था और पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग समूहों के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था। उसकी अचानक मौत की खबर से गांव और परिचितों में गहरा दुख है।
पीरुल फिर बना हादसे की वजह (Pine Needles pirul plant uttarakhand)
पहाड़ी क्षेत्रों में चीड़ की सूखी पत्तियां यानी पीरुल अक्सर हादसों की वजह बनती रही हैं। गर्मियों के मौसम में ये पत्तियां जमीन पर फिसलन पैदा कर देती हैं, जिससे पहाड़ी रास्तों पर जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
