UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh news today: ऋषिकेश गंगा किनारे शराब पी रहे पर्यटक रोकने पर भिड़ गए पुलिस से
1 min read
Rishikesh news today: पवित्र गंगा घाटों के किनारे सार्वजनिक स्थान में शराब पी रहे पर्यटक, पुलिस ने टोका तो महिला ने की अभद्रता..
Rishikesh news today: women Tourists drinking alcohol on the banks of the Gange ghat viral video uttarakhand live hindi coverage latest breaking update: उत्तराखंड में पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते रोजाना सोशल मीडिया पर पर्यटकों के खुलेआम शराब पीने और हुडदंग मचाने का वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही कुछ मामला योगनगरी ऋषिकेश से सामने आ रहा है, जहाँ पर सार्वजनिक स्थान में हरियाणा के पर्यटकों को पुलिस ने शराब पीने से रोका तो एक महिला पर्यटक ने उल्टा पुलिस से उलझकर हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े :Haldwani crime news: हल्द्वानी नाबालिग लड़की निकली गर्भवती पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बता दें देहरादून के ऋषिकेश लक्ष्मणझूला फूलचट्टी के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणा की एक पर्यटक महिला पुलिस प्रशासन के साथ अभद्रता कर रही है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस प्रशासन ने सार्वजनिक स्थान में शराब पी रहे हरियाणा के पर्यटकों को रोकने का प्रयास किया तो वह उल्टा पुलिस कर्मियों से उलझ गए।
हरियाणा की महिला ने गलती होने के बावजूद भी मचाया और हुड़दंग ( Women Haryana rishikesh news)
स्थानीय राफ्टिंग गाइडों ने महिला का विरोध किया तब जाकर कहीं पर्यटकों के तेवर ढीले पड़े। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दो पुलिसकर्मी हरियाणा के पंजीकृत वाहन पर बैठे पर्यटकों को सार्वजनिक स्थान में शराब न पीने की चेतावनी दे रहे है। लेकिन पर्यटक महिला उल्टा पुलिसकर्मियों पर झूठे आरोप लगाने व फंसाने का दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि महिला अभद्र भाषा का प्रयोग करती भी नजर आ रही है।
मैं अपने पैसों की पी रही हूं शराब ( Rishikesh news today)
जब पुलिसकर्मियों ने गंगा घाट किनारे शराब पीने से रोका तो, महिला गुस्से में बोलती हुई नजर आई कि हम अपने पैसों की शराब पी रहे हैं तुम्हें क्या दिक्कत है। यह बात सुनकर हर कोई दंग रह गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया ,लेकिन महिला समझने को तैयार नही थी। पुलिस प्रशासन ने इस मामले को बड़ी सूझबुझ के साथ संभाला जिसमें उन्हें राफ्टिंग गाइड का भी विशेष सहयोग मिला।
