Connect with us
Rudrapur news today: Assistant manager javed haridwar of SIDCUL Voltas company suicide case pantnagar udham Singh Nagar breaking
Image : social media ( Rudrapur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news today: रूद्रपुर सिडकुल कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news today: रूद्रपुर सिडकुल कम्पनी के असिस्टेंट मैनेजर ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी

1 min read

Rudrapur news today  : कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने उठाया खौफनाक कदम, चली गई जिंदगी, पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

Rudrapur news today: Assistant manager javed haridwar of SIDCUL Voltas company suicide case pantnagar udham Singh Nagar breaking : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर वोल्टास कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दी है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Fake medicine news: मरीज बनकर पहुंची SDM शुगर की चमत्कारी दवाई का भंडाफोड़

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से हरिद्वार जिले के सलेमपुर महदूद बहादराबाद निवासी 36 वर्षीय जावेद आरिफ पुत्र कंबर अली उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल में वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे। जावेद वर्तमान में अपनी पत्नी अजर व बच्चों के साथ मेट्रोपोलिस कॉलोनी रुद्रपुर में रह रहे थे।

युवक ने पत्नी को किया आखिरी वीडियो कॉल ( udham singh nagar news latest)

बीते मंगलवार की दोपहर को पुलिस प्रशासन के पास 112 नंबर पर अजरा ने फोन कर सूचना दी कि उनके पति का उनके साथ झगड़ा हुआ है। जिसके बाद वह सहारनपुर उत्तर प्रदेश स्थित अपने मायके चली गई थी। महिला ने बताया कि कुछ देर पहले उसके पति ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसे फंदा दिखाते हुए कहा कि वह फांसी लगा रहा है। इसके बाद महिला के पति का फोन कट हो गया तब से उन्होंने फोन नहीं उठाया।

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( udham singh nagar crime news today)

पति के फोन के बाद अजरा ने सबसे पहले कॉलोनी के लोगों को सूचना दी, लेकिन तब भी जावेद के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो उन्हें अंदर जावेद फंदे पर झूलते हुए नजर आए। पुलिस प्रशासन ने जावेद को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले मृतक के दो बच्चे हैं जिनका पिता की मौत के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top