UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Rudrapur news today: रूद्रपुर फाइव स्टार होटल में रूकी महिला की गई जिंदगी, हत्या की आशंका
1 min read
Rudrapur news today : फाइव स्टार होटल में बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Rudrapur news today: Woman jyoti sharma of new delhi staying Rudrapur hotel died , murder case udham Singh Nagar latest coverage : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर बिजनेस पार्टनर के साथ होटल में रुकी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बहरहाल पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी घटना की जांच पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नई दिल्ली हनुमान मंदिर लोधी रोड की निवासी 40 वर्षीय ज्योति शर्मा दिल्ली के जौनपुर थाना फतेहपुर बेरी छतरपुर के रहने वाले अमित के साथ रेस्टोरेंट चलाती थी। अमित और ज्योति दोनों बिजनेस पार्टनर थे ,जो बीते मंगलवार की देर रात दिल्ली से नैनीताल स्थित कैंची धाम जाने के लिए निकले थे। बीते बुधवार की सुबह तड़के 3:00 बजे ज्योति और अमित दोनों उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित फाइव स्टार होटल में पहुंचे जहां उन्होंने कमरा लिया।
ज्योति मिली कमरे मे बेहोश ( Rudarpur five star hotel)
अमित और ज्योति कमरे में आराम करने पहुंचे ,वही बीते दोपहर 1:30 बजे अमित होटल के रिसेप्शन पर पहुंचा ,जहां उसने बताया कि उन्हें डॉक्टर की तुरंत जरूरत है। अमित ने बताया कि ज्योति बेहोश हो गई है यह बात सुनकर होटल कर्मचारी दहशत में आ गए और उन्होंने तुरंत 108 को फोन लगाया।
डॉक्टर ने ज्योति को किया मृत घोषित, ज्योति की बहन ने जताई हत्या की आशंका
ज्योति को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद ज्योति के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आज गुरुवार को ज्योति के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा अमित से पूछताछ की जा रही है। मृतका की बहन ने हत्या की आशंका जताई है जिस पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
