Connect with us
Rudrapur sidcul news today: A young woman going duty gang-raped in a car udham Singh Nagar Uttarakhand
सांकेतिक फोटो गिरफ्तार आरोपी और घटना में प्रयुक्त कार Rudrapur sidcul news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur sidcul news today: रूद्रपुर सिडकुल में ड्यूटी पर जा रही युवती से चलती कार में गैंगरेप

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur sidcul news today: रूद्रपुर सिडकुल में ड्यूटी पर जा रही युवती से चलती कार में गैंगरेप

1 min read

Rudrapur sidcul news today: A young woman going duty gang-raped in a car udham Singh Nagar Uttarakhand: रुद्रपुर में इंसानियत शर्मशार: कंपनी में ड्यूटी जा रही युवती से चलती कार में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Rudrapur sidcul news today: A young woman going duty gang-raped in a car udham Singh Nagar Uttarakhand: उत्तराखण्ड की आपराधिक राजधानी के नाम से मशहूर राज्य के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद एवं मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है जिसने निजी क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल पूरा मामला रूद्रपुर तहसील क्षेत्र का है जहां सिडकुल में ड्यूटी पर जा रही एक युवती के साथ चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

अभी तक मिल रही जानकारी रूद्रपुर तहसील क्षेत्र के आवास विकास में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि, बीते 25 जनवरी की सुबह 5 बजे वह अपने घर से सिडकुल स्थित फैक्ट्री में काम पर जाने के लिए निकली थी। शिव मंदिर के पास ऑटो का इंतजार करने के बाद जब काफी देर तक कोई साधन नहीं मिला, तो वह पैदल ही रविदास मंदिर होते हुए अटरिया रोड की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने की बात कही, जिस पर वह उनके झांसे में आकर गाड़ी में बैठ गई।

आरोप है कि दोनों युवक युवती को सीधे फैक्ट्री ले जाने के बजाय सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। जब युवती ने विरोध किया तो हालात और भयावह हो गए। आरोपियों ने चलती कार में पीछे की सीट पर आकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद सदमे में आई युवती किसी तरह ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे अहम सुराग हाथ लगे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर 27 जनवरी की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने परशुराम चौक से सिडकुल की ओर जाने वाली सड़क पर एक फैक्ट्री के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुरकान (36 वर्ष), निवासी भोट, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और राहुल दास (34 वर्ष), निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राहुल मूल रूप से पीलीभीत जिले के माधोटांडा क्षेत्र का निवासी है। घटना में प्रयुक्त कार आरोपी राहुल के कब्जे से बरामद कर ली गई है, जिससे पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक सैंपल एकत्र किए हैं।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं और युवतियों में गहरी असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Haridwar firing news today: हरिद्वार सरकारी जमीन की जांच के दौरान फायरिंग, 2 गंभीर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top