UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Jaspal Rana Mother: जसपाल राणा की मां को लेकर फैली गलत खबर, अस्पताल में चल रहा इलाज
1 min read
जसलपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा के निधन की खबर निकली भ्रामक, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा इलाज (Shyama Devi Rana Health Update)
||Jaspal Rana mother Shyama Devi Rana Health Update| भारतीय खेल जगत और उत्तराखंड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आ रही है। पूर्व खेल मंत्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी और दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा (78 वर्ष) के निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही थी, लेकिन परिजनों ने इसे पूरी तरह भ्रामक और गलत बताया है। ताजा जानकारी के अनुसार श्यामा देवी राणा नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां पर उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ हैं तथा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
बेटे के निधन के बाद सदमे में है परिवार (Jaspal Rana Family)
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही देश के दिग्गज निशानेबाज, पद्मश्री सम्मानित कोच और ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों के मार्गदर्शक रहे जसपाल राणा का आकस्मिक निधन हो गया था। 49 वर्षीय जसपाल राणा भारतीय शूटिंग जगत का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया और बाद में कोच के रूप में मनु भाकर, सौरभ चौधरी, अनीश भानवाला और चिंकी यादव जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़े :Jaspal rana uttarakhand: नहीं रहा उत्तराखण्ड का गौरव शूटिंग कोच जसपाल राणा का निधन
सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील (Social Media Rumour)
श्यामा देवी राणा की स्थिति को लेकर सामने आई भ्रामक खबरों के बाद परिजनों और करीबी लोगों ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी प्रकार की गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार पहले ही गहरे दुख और चिंता से गुजर रहा है। वहीं, उत्तराखंड और देशभर के लोग श्यामा देवी राणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान बद्रीविशाल से प्रार्थना कर रहे हैं।
