Connect with us
Shaktifarm sitarganj udham Singh Nagar Army soldier ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr pune training uttarakhand breaking news today
Image : social media ( ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr)

Home / UTTARAKHAND NEWS / ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr: उत्तराखंड ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर रमनजीत शहीद

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr: उत्तराखंड ट्रेनिंग के दौरान अग्निवीर रमनजीत शहीद

1 min read

ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr: Uttarakhand agniveer Martyr army ramanjeet singh पुणे में प्रशिक्षण के दौरान उत्तराखंड के अग्निवीर रमनजीत सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

Shaktifarm sitarganj udham Singh Nagar Army soldier ramanjeet agniveer Uttarakhand martyr pune training uttarakhand breaking news today: ramanjeet Singh uttarakhand martyr khatima sitarganj udham Singh Nagar देश सेवा का सपना आंखों में लेकर सेना में शामिल हुए उत्तराखंड के युवा अग्निवीर रमनजीत सिंह अब हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए। महाराष्ट्र के पुणे में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज तहसील क्षेत्र के शक्तिफार्म स्थित पिपलिया गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव की गलियां “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठीं, लेकिन हर चेहरे पर गहरा दर्द साफ दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़े :Viral pregnancy news today: महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म डाक्टर बोले चमत्कार

बचपन से देखा था सेना में जाने का सपना (Agniveer Training ramanjeet singh uttarakhand Martyr)

ऊधम सिंह नगर जिले के शक्ति फार्म क्षेत्र के पिपलिया गांव निवासी 18 वर्षीय रमनजीत सिंह, जोगेंद्र सिंह के पुत्र थे। गत वर्ष उनका चयन अग्निवीर योजना के तहत हुआ था, जिसके बाद वह पुणे में सैन्य प्रशिक्षण ले रहे थे। परिजनों के अनुसार उनकी ट्रेनिंग पूरी होने में महज एक सप्ताह का समय बचा था, लेकिन इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेना के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां 13 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।

रमनजीत के चाचा बलकार सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते थे। चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था और रमनजीत भी अपने भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित थे। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ प्रशिक्षण लिया, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में उनका सफर यूं अधूरा रह जाएगा।

गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब (Military Funeral uttarakhand breaking news today)

गुरुवार को जब जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में गम का माहौल था। हर आंख नम थी और हर व्यक्ति अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई देने पहुंचा।

बनबसा से पहुंची राजपूत रेजीमेंट की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण बेहद भावुक हो गया। सेना के अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज रमनजीत की मां को सौंपते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ (Uttarakhand News ramanjeet singh agniveer army Marty)

रमनजीत सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं, जबकि बड़े भाई पवनजीत खेती-बाड़ी करते हैं। परिवार की उम्मीदों का केंद्र रहे रमनजीत की असमय मौत ने घर को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और लगातार परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand SIR VOTER LIST: उत्तराखण्ड में 29 म‌ई से SIR 8 जून से घर घर जाएंगे BLO

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक (uttarakhand breaking news today)

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने अग्निवीर रमनजीत सिंह के निधन को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में देश सेवा का जज्बा पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top