Connect with us
शिखा गर्ग समेत चार भारतीय की प्लेन क्रैश में मौत , भारत को बड़ा झटका ,कौन है शिखा गर्ग ?

Home / देवभूमि दर्शन / शिखा गर्ग समेत चार भारतीय की प्लेन क्रैश में मौत , भारत को बड़ा झटका ,कौन है शिखा गर्ग ?

देवभूमि दर्शन अन्तर्राष्ट्रीय

शिखा गर्ग समेत चार भारतीय की प्लेन क्रैश में मौत , भारत को बड़ा झटका ,कौन है शिखा गर्ग ?

1 min read

शिखा गर्ग समेत चार भारतीय की प्लेन क्रैश में मौत , भारत को बड़ा झटका ,कौन है शिखा गर्ग ?इथियोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान रविवार को क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। विमान में सवार 149 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों की मौत हो गई इनमें सैलानी, कारोबारी और भारतीय पर्यावरण मंत्रालय से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की सलाहकार शिखा गर्ग भी शामिल थीं, जो संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की बैठक में हिस्सा लेने जा रही थी। सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ मुझे इथोपियन एयरलाइन के विमान ईटी 302 के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चलने पर बहुत दुख हुआ। इस दुघर्टना में हमने अपने चार भारतीय नागरिकों को खोया है। मैंने इथोपिया में भारतीय उच्चायुक्त से शोकसंतप्त परिवारों की हर मदद करने को कहा है”. उन्होंने कहा कि इथोपिया स्थित भारतीय दूतावास ने उन्हें बताया है कि मृतक भारतीय नागरिकों में वैद्य पन्नागेश भास्कर, वैद्य हंसिन अन्नगेश, नुकवरपु मनीषा और शिखा गर्ग शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ मेरे सहयोगी डॉ हर्षवर्धन (पर्यावरण मंत्री) ने पुष्टि की है कि शिखा गर्ग पर्यावरण एवं वन विभाग से संबद्ध थीं. वह नैरोबी में यूएनईपी की बैठक में हिस्सा लेने जा रही थीं”।




प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘इथोपियन एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुई मौतों से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं”।




Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन

To Top