Highlights देवभूमि दर्शन
Crime News Today: ससुराल में घुसकर पत्नी की हत्या, 14 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत
1 min read
Crime News Today: 14 साल पहले की लव मैरिज, अब पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट, गला काटकर की ह्त्या
Fatehpur crime news today: Husband Allegedly Slits Wife’s Throat at Her Parents’ Home in Chhutmalpur: उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर उसकी ह्त्या कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी ने अपने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है मृतका के पिता हरिद्वार जिले के रुड़की में चावल की फैक्ट्री में कार्यरत है जो घटना के बाद से गहरे सदमे में है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh News Today: पिथौरागढ़ में जर्मन महिला के पास मिला आधार कार्ड जा रही थी नेपाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर थाना क्षेत्र के छुटमलपुर कस्बे की रहने वाली मीनू ने करीब 14 साल पहले राजापुर गांव के निवासी सनी सैनी से प्रेम विवाह किया था। मीनू अनुसूचित जाति से थी जबकि सनी अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी से है। शुरुआत से ही दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन बाद में उन्होंने दोनों की शादी स्वीकार कर ली थी। शादी से दंपती के चार बच्चे हैं जिनका भरण पोषण सनी खेती कर करता है।
सनी की सनक पत्नी की कर दी ह्त्या (india crime update)
बताया जा रहा है सनी और उसकी पत्नी मीनू के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। यहां तक की कई बार दोनों के विवाद के बीच पड़ोसियों तक को बीच बचाव में आना पड़ता था। करीब 20 दिन पहले किसी बात को लेकर मीनू नाराज होकर मायके चली गई थी जिस पर सनी ने उसे वापस घर बुलाया लेकिन वह नहीं मानी। सनी मीनू को बुलाने के लिए अपने ससुराल तक पहुंचा और उसने मीनू को कहा कि वापिस उसके साथ घर चलें मगर मीनू ने उसके साथ चलने से इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर सनी वापिस अकेला घर लौट गया।
घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी (uttarpardesh crime live)
बीते बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे सनी दोबारा ससुराल पहुंचा। घर के अंदर पहुंचते ही मीनू और उसके पति सनी की कहासुनी हुई। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सनी ने चाकू निकालकर मीनू पर कई वार किए और उसका गला काट डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand News: रुद्रपुर के स्कूल में चलती क्लास में छत से गिरा पंखा, दो छात्र घायल
घटना के दौरान घर पर अकेला थी मीनू
बताया जा रहा है आरोपी ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। मृतका मीनू के पिता बाल किशन रुड़की में चावल की फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि मीनू का बड़ा भाई सोनू पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है, वही छोटा भाई अश्वनी कुमार सहारनपुर के एक अस्पताल में संविदा कर्मी है दोनों भाई अलग-अलग रहते हैं। घटना के दौरान मीनू बड़े भाई सोनू के घर पर थी। जबकि सुबह मां और भाभी काम पर चली गई थी और भतीजा स्कूल गया हुआ था। मीनू को घर पर अकेला देख उसके पति ने इस बात का फायदा उठाकर उसकी जान ले ली। मीनू की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने मीनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।
जाँच पड़ताल में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं जिसके बाद मीनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिनदहाड़े हुई इस खौफनाक घटना ने हर किसी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं।
