UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी के साफ्टवेयर इंजीनियर संदीप रौतेला का कमाल अब रक्त वाहिनी एप से आसानी से मिलेगा ब्लड
1 min read
Rakt vahini app Blood bank uttarakhand: सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदीप रौतेला ने किया कमाल, रक्त वाहिनी नाम का एप किया विकसित..
software engineer Sandeep Rautela of kotdwar Pauri Garhwal invented Rakt Vahini app Blood bank uttarakhand breaking news today: अक्सर देखा जाता है कि जब कोई बच्चा या बुजुर्ग व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसकी स्थिति कभी कभार यहां तक पहुंच जाती है कि उसके लिए रक्त ढूंढना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा राजधानी देहरादून के एक अस्पताल में देखने को मिला ,जब बीमार बेटे की जिंदगी बचाने के लिए एक पिता रक्त ढूंढने के लिए भटकता हुआ नजर आया।
इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पौड़ी जिले के निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदीप रौतेला का दिल पसीज गया और उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए आसानी से रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्त वाहिनी नामक एप बना डाला।
यह भी पढ़े :Good news: कुमाऊं में रोबोटिक सर्जरी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ haldwani robotic surgery
बता दें पौडी जिले के कोटद्वार के सतपुली निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर संदीप रौतेला कुछ साल पहले अपने किसी परिजन के साथ इलाज के लिए देहरादून के एक अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए रक्त की व्यवस्था करने के लिए दर-दर भटक रहा था। तब व्यक्ति ने फोन पर अपने कई परिचितों से संपर्क किया लेकिन व्यवस्थाएं उसके अनुकूल नहीं रही। इसके बाद संदीप ने अपने साथ पढ़ने वाले एक मित्र को फोन कर रक्त की व्यवस्था करवाई।
रक्त वाहिनी एप कर सकते हैं डाउनलोड
इस पूरे घटनाक्रम ने संदीप को भीतर तक झकझोर कर रख दिया। इसके बाद संदीप ने हर मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के लिए एक ऐप बनाने का निर्णय लिया। कई महीने की मेहनत के बाद संदीप ने अपने मित्र उदित रावत के साथ मिलकर रक्त वाहिनी ऐप को तैयार किया। संदीप ने बताया कि रक्तदाता ऐप पर अपने ब्लड ग्रुप समेत मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। इसके बाद जरूरतमंद व्यक्ति एप के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते है एप की सहायता से जरूरतमंद लोगों को ब्लड के लिए इधर-उधर घूमने की आवश्यकता नहीं होगी। बताते चले इस सिस्टम पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ब्लड ग्रुप समेत अन्य जानकारी एप में डाल सकता है। पंजीकरण के बाद उपयोगकर्ता की ईमेल आईडी पर एक सत्यापन लिंक भेजा जाएगा सत्यापित होने के बाद उपयोगकर्ता सिस्टम में लॉग इन कर सकते हैं। जरूरतमंद व्यक्ति को अपने अस्पताल के आसपास की लोकेशन सर्च करने होगी और उसके समक्ष आसपास के रक्तदाताओं की डिटेल निकलकर आ जाएगी जिससे वह आसानी से संपर्क कर सकते हैं।
