Connect with us
haldwani robotic surgery started in chandan hospital kumaon region uttarakhand latest news today
Image : social media ( haldwani robotic surgery)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Good news: कुमाऊं में रोबोटिक सर्जरी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ haldwani robotic surgery

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Good news: कुमाऊं में रोबोटिक सर्जरी शुरू, मरीजों को मिलेगा लाभ haldwani robotic surgery

1 min read

haldwani robotic surgery  : कुमाऊं में मरीजों को मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, चंदन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी हुई शुरू

haldwani robotic surgery started in chandan hospital kumaon region uttarakhand latest news today : इंटरनेट के बदलते इस दौर में एक ओर जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने लोगों का काम आसान कर दिया है, वहीं दूसरी ओर अब रोबोटिक मशीनों के जरिए अस्पतालों में मरीज का उपचार भी होने लगा है। ऐसी ही कुछ खबर नैनीताल जिले से सामने आ रही है ,जहां पर रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि चार मरीजों की सफल रोबोटिक सर्जरी भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand heli ambulance: हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान बनेगा ऋषिकेश एम्स

Uttarakhand robotic surgery: आपको जानकारी देते चले नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रोबोटिक सर्जरी से मरीजो का ऑपरेशन शुरू हो चुका है। दरअसल कुमाऊं के चंदन अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू होने पर अस्पताल के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर परवेज अहमद ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से रिनल सिस्ट डिकार्टिकेशन (गुर्दे की सर्जरी), रोबोटिक हर्नियोप्लास्टी (हर्निया ऑपरेशन) और रोबोटिक हिस्टरेक्टामी (गर्भाशय की सर्जरी) जैसी जटिल शल्य क्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। जो चिकित्सा क्षेत्र के लिए किसी विशेष उपलब्धि से कम नहीं है उनका कहना है ,कि रोबोटिक सर्जरी को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की क्रांतिकारी तकनीक माना जाता है जिसमें बेहद छोटे चीरे लगते हैं जिससे रक्तस्राव कम होता है और संक्रमण का खतरा भी कम रहता है। इसके अलावा मरीज की रिकवरी भी अपेक्षाकृत तेज होती है। बताते चले चंदन अस्पताल में चार मरीजों की रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी है।

कुमाऊं के लोगों को मिली रोबोटिक सर्जरी की सुविधा ( haldwani news today)

रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन के बाद भी दर्द कम होता है और मरीज जल्द सामान्य जीवन में लौटता है। चंदन अस्पताल में स्थापित वर्सियस रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम अत्याधुनिक थ्री-डी हाई-डेफिनिशन विजन जैसे उपकरणों से सुसज्जित है, इससे कुमाऊं भर के मरीजों को लाभ मिलेगा। डा. परवेज का कहना है कि अस्पताल का उद्देश्य कुमाऊं के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उनका बेहतर ढंग से उपचार हो सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top