Connect with us
Srinagar news today: No wood available funeral of 19 years old girl cremation cost India funeral services near me pauri Garhwal Uttarakhand live
Image : social media ( Srinagar news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Srinagar news today: श्रीनगर अंतिम संस्कार को नहीं मिली लकड़ियां, डीजल टायर जलाकर की अंत्येष्टि

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Srinagar news today: श्रीनगर अंतिम संस्कार को नहीं मिली लकड़ियां, डीजल टायर जलाकर की अंत्येष्टि

1 min read

Srinagar news today  : 19 साल की बेटी की चिता के लिए सूखी लकड़ी तक नही हुई नसीब, डीजल और टायर जलाकर किया अंतिम संस्कार

Srinagar news today: No wood available funeral of 19 years old girl cremation cost India funeral services near me pauri Garhwal Uttarakhand live : उत्तराखंड के पौड़ी जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है ,जहां पर एक पिता को अपनी जवान बेटी के निधन के बाद उसकी चिता को आग देने के लिए एक सूखी लकड़ी तक नसीब नहीं हुई। इतना ही नहीं बल्कि एक पिता को अपनी लाडली की चिता जलाने के लिए पूरे 4 घंटे तक रोते हुए इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़े :Dehradun news live: देहरादून पुलिस ने मानी हार, मां ने खुद बेटे के हत्यारे को ढूंढकर दिखाया आईना

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल वार्ड संख्या 12 की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का किसी कारणवश निधन हो गया था। युवती की मौत के बाद से उसके परिजनो पर पहले ही दुखो का पहाड़ टूट पड़ा, इसके बाद गमगीन माहौल में भारी मन के साथ परिवार वाले उसे अंतिम संस्कार के लिए अलकेश्वर घाट लेकर पहुंचे।

सुलगती रह गई आग मगर नही जल पाई बेटी की चिता ( Srinagar garhwal news today)

घाट पर कोई सरकारी टाल न होने के कारण मृतका के परिजनों को मजबूरी में एक प्राइवेट टाल से मनमाने दाम पर तीन क्विंटल लकड़ी खरीदनी पड़ी। आंखों में आंसू लिए कांपते हाथों से जब परिजनों ने अपनी बच्ची की चिता को मुखाग्नि दी तो वो सुलगती रह गई।

कच्ची और गीली लकडियों ने की बाधा उत्पन्न (Srinagar news today: No wood available funeral of 19 years old girl) 

पैसे पूरे लेने के बावजूद टाल संचालक ने अंतिम संस्कार के लिए मृतका के परिजनों को गीली और कच्ची लकडियाँ दी थी। बेटी के शव को चिता पर पड़ा देखा परिवार का कलेजा फट गया। दर्द में बिलखता परिवार अपनी बच्ची के शव के पास पूरा चार घण्टे तक लाचारी और बेबसी मे बैठे रहे।

यह भी पढ़े :NIB Noida recruitment 2026: एनआईबी में 44 पदों पर निकली भर्ती Apply soon

15 लीटर डीजल, कपड़े, टायर चिता पर डाले गये (pauri Garhwal Uttarakhand live) 

शोक के पल मे वो किसी से उलझना नहीं चाहते थे इसलिए चुप थे लेकिन लकडियों ने जब आग नहीं पकड़ी तो अंतिम संस्कार में व्यवधान उत्पन्न हो गया। इसके बाद उन्होंने बाजार से 15 लीटर डीजल मंगवाया तथा 10 पुराने टायर ट्यूब और पुराने कपड़े चिता पर डाले गए तब जाकर कहीं उस अभागी बेटी का अंतिम संस्कार पूरा हो सका।

निगम पार्षद ने की घटना की निंदा ( pauri Garhwal srinagar news today)

निगम पार्षद ने इस पूरी घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कार्यवाही की मांग की है। वार्ड संख्या 12 के पार्षद शुभम प्रभाकर ने नगर निगम को पत्र लिखकर घटना की कड़ी निंदा की है। बताते चले यह घटना सिर्फ इंसानियत को शर्मसार ही नहीं करती है, बल्कि मुनाफाखोरी किस हद तक पहुंच चुका है वह भी घटना में स्पष्ट तौर पर देखने को मिला है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top