UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital gram pradhan news: नैनीताल दो जगह मतदाता सूची में नाम होने पर गई ग्राम प्रधान की कुर्सी
1 min read
Nainital gram pradhan news: bhadretha winning village head lost his seat name on voter list in 2 places dhari dhanachuli panchayat election: एक वोट से जीती कुर्सी गई: दो जगह नाम होने पर ग्राम प्रधान का चुनाव रद्द, उपविजेता को मिलेगा पद
Nainital gram pradhan news: bhadretha winning village head lost his seat name on voter list in 2 places dhanachuli dhari panchayat election: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से पंचायत चुनावों के संबंध में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… लोकतंत्र में एक वोट की कीमत कितनी होती है, यह धारी तहसील क्षेत्र के धानाचूली की भदरेठा ग्राम पंचायत के ताजा फैसले ने फिर साबित कर दिया। यहां प्रधान पद का चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी की जीत को अब निरस्त कर दिया गया है, और दूसरा स्थान पाने वाले उम्मीदवार को प्रधान घोषित करने का रास्ता साफ हो गया है।
शिकायत से पलटा पूरा नतीजा nainital panchayat election result
मामला उस समय सामने आया जब चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी निर्मल सिंह ने एसडीएम न्यायालय में याचिका दायर की। आरोप था कि विजेता प्रत्याशी आशा मटियाली का नाम एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज है, जो नियमों के खिलाफ है। इस आधार पर नामांकन को अवैध ठहराने की मांग की गई।
जांच में सही पाए गए आरोप uttarakhand panchayat election result news
धारी एसडीएम अंशुल भट्ट ने पूरे प्रकरण की सुनवाई के बाद पाया कि आपत्ति तथ्यात्मक है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि संबंधित प्रत्याशी का नाम गांव की मतदाता सूची के साथ ही हल्द्वानी नगर निगम की मतदाता सूची में भी दर्ज था। दो जगह दर्ज होना चुनावी नियमों का उल्लंघन है। इसके चलते उनका नामांकन अमान्य माना गया और उनके पक्ष में पड़े सभी मत भी शून्य घोषित कर दिए गए। सबसे खास बात तो यह है कि इस फैसले से राज्य के उन सभी पंचायत चुनाव विजेता प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ना तय है जिनके नाम दो जगह मतदाता सूची में थे। गौरतलब हो कि यह मामला पंचायत चुनावों के दौरान भी जमकर तूल पकड़ा था।
एक वोट का फर्क बना निर्णायक panchayat election latest news
इस चुनाव की खास बात यह रही कि दोनों प्रमुख प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर महज एक वोट का था। ऐसे में नियमों के उल्लंघन का प्रभाव सीधे परिणाम पर पड़ा और पूरी तस्वीर बदल गई।
दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को मिलेगा पद gram pradhan latest news
एसडीएम के आदेश के अनुसार अब दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार को ग्राम प्रधान घोषित किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जिला पंचायत कार्यालय को भेज दिए गए हैं, जहां से औपचारिक घोषणा की प्रक्रिया पूरी होगी।
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि नामांकन के समय ही इस आपत्ति पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए थी। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के बावजूद इस पहलू को नजरअंदाज किया गया, जिसका परिणाम अब सामने है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand police transfer 2026: उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में बंपर तबादले
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
