Connect with us
Tehri Garhwal breaking news: Brother-in-Law Elopes With Sister-in-Law, Leaving 6 Children Tehri Garhwal breaking news Devbhoomi Darshan
फोटो सोशल मीडिया Tehri Garhwal breaking news

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला देवर भाभी को लेकर नेपाल फरार

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Uttarakhand news: टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला देवर भाभी को लेकर नेपाल फरार

1 min read

|Tehri breaking news today Uttarakhand news Today|भाई ने दिया भाई को धोखा, भाभी और बच्चों को लेकर नेपाल भागा देवर, पुलिस तलाश में जुटी….

Tehri Garhwal breaking news: Brother-in-Law Elopes With Sister-in-Law, Leaving 6 Children Tehri Garhwal breaking news Devbhoomi Darshan उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक अपनी ही भाभी और उसके दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। इस घटना ने न सिर्फ दो परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है बल्कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बन गई है। सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक अपनी पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को बेसहारा छोड़कर गया है, जबकि महिला भी अपने परिवार को छोड़कर चली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक की पहचान हरीश रावत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र अंतर्गत दुंग मंदार पट्टी के मंदार गांव का निवासी है। हालांकि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित कैनाल रोड इलाके में रह रहा था। बताया जा रहा है कि हरीश अपने ही गांव की रहने वाली ममता रावत को लेकर फरार हुआ है, जो रिश्ते में उसके मौसेरे भाई की पत्नी यानी उसकी भाभी लगती है। ममता के पति विदेश में होटल लाइन में नौकरी करते हैं, जबकि ममता फिलहाल चमियाला बाजार में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक दोनों बीते 5 मई से लापता बताए जा रहे हैं।

दो बच्चों को ले गए साथ तीसरा घर में देख रहा मां की राह Tehri Garhwal News Hindi

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि दोनों के कुल छह बच्चे हैं, जिनमें से ममता रावत अपने तीन बच्चों में से दो बच्चों को अपने साथ ले गई है, जबकि एक बच्चा पीछे रह गया। वहीं हरीश रावत भी तीन बच्चों का पिता है, लेकिन वह अपने बच्चों और पत्नी को छोड़कर चला गया। अब ऋषिकेश में रह रही हरीश की पत्नी के सामने बच्चों के पालन-पोषण और घर चलाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

घनसाली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज Missing Report & Nepal Connection

परिजनों द्वारा 10 मई 2026 को घनसाली कोतवाली में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार हरीश रावत और ममता रावत की अंतिम लोकेशन नेपाल में ट्रेस हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाश तेज कर दी है और नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

आम जनमानस से अपील Police Appeal

घनसाली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी हरीश रावत और ममता रावत के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत घनसाली कोतवाली को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

देवर का नाम हरीश भागा भाभी ममता रावत के साथ Accused Details

फरार युवक का नाम हरीश रावत बताया गया है, जो मंदार गांव, दुंग मंदार पट्टी, घनसाली का निवासी है तथा वर्तमान में गुमानीवाला, कैनाल रोड, ऋषिकेश में रह रहा था। वहीं महिला की पहचान ममता रावत के रूप में हुई है, जो हाल में चमियाला बाजार, घनसाली में रह रही थी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news live: ऋषिकेश चश्मा उठाने के चक्कर में गंगा नदी में समाया किशोर कोई खबर नहीं

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top