Connect with us
Uttarakhand news live: rishikesh news today dehradun teenager sunil thapa missing drowning ganga river
फोटो सोशल मीडिया rishikesh news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: ऋषिकेश चश्मा उठाने के चक्कर में गंगा नदी में समाया किशोर कोई खबर नहीं

UTTARAKHAND NEWS ऋषिकेश

Uttarakhand news live: ऋषिकेश चश्मा उठाने के चक्कर में गंगा नदी में समाया किशोर कोई खबर नहीं

1 min read

Uttarakhand breaking news rishikesh news today rishikesh ganga river ऋषिकेश में गंगा स्नान बना हादसा, चश्मा पकड़ने के प्रयास में तेज धारा में बहा किशोर Rishikesh Ganga Incident

Uttarakhand news live: rishikesh news today dehradun teenager sunil thapa missing drowning ganga river: उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आ चुके हैं जहां दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे देहरादून के एक किशोर का गंगा नदी में स्नान के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया।

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक देहरादून के चार दोस्त अपने घरों से मंदिर जाने की बात कहकर ऋषिकेश पहुंचे थे। सभी युवक त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय एक किशोर का चश्मा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि चश्मा पकड़ने के प्रयास में वह धीरे-धीरे गहरे पानी की तरफ बढ़ गया और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया।

कुछ ही सेकंड में आंखों से ओझल हुआ किशोर Ganga River Rescue uttarakhand news live rishikesh breaking news today

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर ने खुद को संभालने की कोशिश की, लेकिन गंगा का बहाव बेहद तेज होने के कारण वह देखते ही देखते धारा में बहने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो वहां तैनात रेस्क्यू कर्मियों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई। काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन किशोर पानी में डूब गया और फिर दिखाई नहीं दिया।घटना के बाद घाट पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। किशोर के साथ आए दोस्तों की हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है।

एसडीआरएफ ने शुरू किया गहन सर्च अभियान rishikesh ganga river SDRF Search Operation

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डाइविंग टीम तत्काल त्रिवेणी घाट पहुंची। टीम ने घटनास्थल के आसपास गंगा नदी में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया। तेज धारा और बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम लगातार नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोर का पता नहीं चल जाता, अभियान जारी रखा जाएगा।

देहरादून का रहने वाला है लापता किशोर rishikesh News Today dehradun Missing Teenager

लापता किशोर की पहचान आयुष थापा (17) पुत्र सुनील थापा निवासी ओल्ड कनॉट प्लेस, चकराता रोड, देहरादून के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है। हादसे के बाद परिजनों में गहरा सदमा है।

गंगा घाटों पर बरतने की अपील ganga River Safety Alert rishikesh breaking news

इस घटना के बाद एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने लोगों से अपील की है कि गंगा नदी में स्नान करते समय सतर्कता बरतें और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। विशेष रूप से युवाओं और पर्यटकों को चेतावनी दी गई है कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Diesel petrol price hike today: उत्तराखण्ड 100 ₹ पहुंचा पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़े

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top