Connect with us
Tehri Garhwal news today: uttarakhand Hotelier Chef Diwan Singh of Bhilangana, Tehri died in Moscow, Russia
फोटो सोशल मीडिया Tehri Garhwal news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल के होटलियर शेफ दीवान की रूस में चली ग‌ई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल के होटलियर शेफ दीवान की रूस में चली ग‌ई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand news today Russia Indian Chef Death Uttarakhand Chef Death News tehri garhwal news today: रूस में उत्तराखंड के शेफ की मौत से गांव में मातम, पार्थिव शरीर वतन लाने की उठी मांग hotelier Russia Death Case

Tehri Garhwal news today: uttarakhand Hotelier Chef Diwan Singh of Bhilangana, Tehri died in Moscow, Russia uttarakhand breaking news today: रूस की राजधानी मास्को से उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रोजगार के सिलसिले में विदेश गए राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के भिलंगना ब्लॉक निवासी एक युवक की आकस्मिक मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन अब अपने बेटे के अंतिम दर्शन के इंतजार में हैं, जबकि ग्रामीण और जनप्रतिनिधि सरकार से पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग कर रहे हैं।

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवट निवासी 38 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र प्रताप सिंह रूस के मास्को शहर में एक होटल में बतौर शेफ कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि 22 मई 2026 को उनका अचानक निधन हो गया। इस घटना की सूचना होटल प्रबंधन की ओर से फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

अंतिम दर्शन की आस में परिजन Indian Embassy Russia uttarakhand hotelier news today uttarakhand chef news today

दीवान सिंह की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में मातम फैल गया। परिवार के लोग अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग कर रहे हैं ताकि धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों का कहना है कि विदेश में बेटे की मौत की खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है और वे आखिरी बार उसका चेहरा देखना चाहते हैं।घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी परिवार के समर्थन में आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य सीता रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार Indian Worker Death Abroad Repatriation Process Uttarakhand Latest News

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की ओर से भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को संबोधित ज्ञापन में अनुरोध किया गया है कि रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर को सुरक्षित उत्तराखंड पहुंचाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में सरकार और भारतीय दूतावास को मानवीय आधार पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रशासन ने शुरू की पत्राचार प्रक्रिया Bhilangana News Update Tehri news today tehri garhwal breaking news

मामले की गंभीरता को देखते हुए घनसाली की एसडीएम मंजू राजपूत ने ज्ञापन को जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल को अग्रसारित कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर केंद्र सरकार से संपर्क की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि कानूनी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर शव को भारत लाया जा सके। बताया जा रहा है कि शासन और प्रशासन लगातार संबंधित विभागों के संपर्क में हैं। वहीं गांव में लोग दीवान सिंह के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

बेहतर रोजगार के लिए गए थे विदेश Uttarakhand Youth Abroad Uttarakhand Viral News uttarakhand youth hotel line

स्थानीय लोगों के अनुसार दीवान सिंह अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए विदेश गए थे। मास्को के होटल में शेफ के रूप में काम कर वे घर की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ के कई युवा रोजगार के लिए विदेशों का रुख कर रहे हैं, लेकिन ऐसे हादसे परिवारों को जिंदगीभर का दर्द दे जाते हैं। अब सभी की नजरें सरकार और भारतीय दूतावास की कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि जल्द से जल्द दीवान सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच सके।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news live: ऋषिकेश चश्मा उठाने के चक्कर में गंगा नदी में समाया किशोर कोई खबर नहीं

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top