UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Tilak raj behar MLA Kichha: किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ बोले जूते से पिटवाऊंगा अधिकारियों को
1 min read
Tilak Raj Behar MLA Kichha : विधायक तिलक राज बेहड ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा किसानों को परेशानी हुई तो जूते से पिटवाऊंगा अधिकारियों को
Tilak Raj Behar MLA Kichha: MLA Tilak Raj Behar said that officials beaten with shoes Controversy breaking news Uttarakhand live update : सोशल मीडिया पर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल किच्छा में नई मंडी गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद ना होने से विधायक तिलक राज मंडी पहुंचे, जहां पर उन्होंने एसएमओ समेत वहां मौजूद हर अधिकारी की अच्छे से क्लास लगाई।
यह भी पढ़े :Uttarakhand forest fire news: उत्तराखण्ड वनाग्नि अलर्ट पर विभाग कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
बता दें उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में नई मंडी पहुंचकर विधायक तिलक राज बेहड ने गेहूं खरीद की जानकारी ली। इस दौरान केंद्र प्रभारी सीमा रावत ने बताया कि पोर्टल ना चल पाने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पा रही है ,जिस पर विधायक ने एसएमओ ओम नारायण मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि एसएमओ मिश्रा के खिलाफ धान खरीद में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी।
तिलक राज ने कहा किसानों को नौकर समझने की भूल ना करें (Tilak Raj Behar MLA Kichha)
आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश भी दिए थे जिस पर विधायक ने कहा कि जांच के कागजात दबाकर उन्हें एक बार फिर खरीद केंद्र पर तैनात किया गया है। यहां तक की तिलक राज ने कमिशन का खेल चलने की बात कहते हुए आरएफसी से लेकर एसएमओ तक सबके शामिल होने की बात कहीं। तिलक राज ने कहा कि खरीद केंद्र पर तैनात हर कर्मचारी किसानों का नौकर है, लेकिन इन्होंने किसानों को अपना नौकर समझ लिया है जिसके बाद वह धरने पर बैठ गए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand swift school News Today: उत्तराखण्ड में बनेंगे 50 स्विफ्ट स्कूल मिलेंगे 1000 लैपटॉप
जूते से पिटवाऊंगा बोले विधायक (MLA Tilak Raj Behar udham singh nagar news)
विधायक तिलक राज मंडी में आग बबूला होते हुए नजर आए। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपना आपा खोते हुए कहा कि, क्रय केंद्र पर सारे चोर बैठ गए हैं। उन्होंने केंद्र प्रभारी सीमा रावत से कहा कि अगर किसानों को परेशानी हुई तो आरएमओ, एसएमओ समेत खरीद केंद्र पर तैनात हर अधिकारी को किसानों से जूते से पिटवाऊंगा और जूते की माला पहनाऊंगा।
अधिकारियों को नहीं किसानों की चिंता ( udham singh nagar viral news)
धरने की सूचना मिलते ही डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार मौके पर पहुंचे, जिन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि शाम तक गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके बाद वह धरने से उठ गए ,हालांकि बाद में विधायक ने डिप्टी आरएमओ अशोक कुमार से एसएमओ ओम नारायण को तत्काल हटाने की मांग की। बताते चले विधायक तिलक राज ने कहा कि किसानों को फसल में आग लगने का डर है ,इसके अलावा फसल की चोरी का डर भी उन्हें सता रहा है। बावजूद इसके प्रदेश के मुख्य सचिव आयुक्त और जिला अधिकारी किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
