UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Udham Singh Nagar school timing change: उत्तराखंड भीषण गर्मी का कहर बदल गया स्कूलों का समय
1 min read
Uttarakhand school timing change udham Singh Nagar school timing change uttarakhand school news today uttarakhand heat wave alert ऊधम सिंह नगर में हीट वेव का असर, 20 मई से सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आधे दिन चलेंगे
udham Singh Nagar school timing change due to heat wave alert may 2026 uttarakhand school news today: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं इसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में प्रदेश के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी और हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया है।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है। आदेश के तहत 21 मई 2026 से अगले एक सप्ताह तक जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र अर्धदिवसीय व्यवस्था में संचालित किए जाएंगे।
सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं (uttarakhand Heat Wave Alert udham Singh Nagar news today)
प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय अब सुबह 7 बजे से सुबह 11:30 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने तक लागू रहेगी। आदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों को भी शामिल किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि दोपहर के समय तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा खतरा (Dehydration Risk uttarakhand weather update uttarakhand heatwave alert)
मौसम विभाग के विश्लेषण के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में लंबे समय तक धूप और गर्म हवाओं के संपर्क में रहने से निर्जलीकरण, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने विशेष रूप से शिशुओं, स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को अधिक संवेदनशील श्रेणी में माना है। इसी वजह से समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश (uttarakhand School Timing Change khatima rudrapur gadarpur bazpur kashipur school news today)
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और संस्थान प्रमुखों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि किसी संस्थान द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या (Uttarakhand Weather News Today uttarakhand breaking news today)
मई महीने में इस बार मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन का यह फैसला अभिभावकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। कई अभिभावकों ने भी लंबे समय से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग उठाई थी, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान जरूरी न हो तो दोपहर में बाहर निकलने से बचें और बच्चों को पर्याप्त पानी व हल्का भोजन उपलब्ध कराएं, ताकि हीट वेव के असर से सुरक्षित रहा जा सके।

यह भी पढ़ें- Swati bhadoriya Pauri DM पौड़ी स्वाति भदौरिया ने किया फोन घर पर मिले जेई सस्पेंड
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
