Connect with us
Udita Paneru basketball player: Udita Paneru selected for National Basketball Championship nainital news today uttarakhand breaking news live
Image : social media ( nainital news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Udita paneru basketball player: नैनीताल की उदिता पनेरू नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Udita paneru basketball player: नैनीताल की उदिता पनेरू नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित

1 min read

nainital news today: Nainital news today udita paneru basketball player uttarakhand नैनीताल की बेटी उदिता पनेरू ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, लगातार दूसरी बार नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

Udita Paneru basketball player: Udita Paneru selected for National Basketball Championship nainital news today uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं लगातार खेल जगत में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। इसी कड़ी में नैनीताल जिले की होनहार खिलाड़ी उदिता पनेरू ने एक बार फिर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। महज 17 वर्ष की उम्र में उदिता का चयन अंडर-18 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है। खास बात यह है कि यह उनका लगातार दूसरा नेशनल चयन है, जिसने खेल प्रेमियों और पूरे जिले में खुशी का माहौल बना दिया है।

यह भी पढ़े :बधाई: पिथौरागढ़ की भूमिका का NDA में चयन, देशभर में हासिल की 58वीं रैंक……

खेल और पढ़ाई दोनों में शानदार प्रदर्शन (udita paneru Basketball Player Uttarakhand)

आपको बता दें कि मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी उदिता पनेरू वर्तमान में एम.बी.पी.जी. डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत हैं। इससे पहले उन्होंने सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। खेल के साथ-साथ वह पढ़ाई में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि उदिता सिर्फ बास्केटबॉल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका सपना देश सेवा से भी जुड़ा है। वह एनडीए की तैयारी कर रही हैं और अब तक दो बार एनडीए परीक्षा में भी शामिल हो चुकी हैं। परिवार और कोच का कहना है कि वह अनुशासन और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण हैं।

राज्य स्तर से नेशनल तक का सफर (udita paneru National Basketball Championship)

कम उम्र में ही उदिता ने बास्केटबॉल कोर्ट पर अपनी अलग पहचान बना ली है। वह अब तक पांच बार स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 2024 और 2025 में उन्होंने स्टेट प्रतियोगिताओं में रनर-अप रहने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा यूथ स्टेट चैंपियनशिप और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भी उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए 38वें नेशनल गेम्स कैंप और 75वीं सीनियर नेशनल कैंप के लिए भी चयन किया जा चुका है।

कोच बोले- मेहनत और अनुशासन ने दिलाई पहचान (udita paneru haldwani nainital Women Sports News)

उदिता के कोच सचिन वैश्य ने बताया कि वह बेहद समर्पित खिलाड़ी हैं। सुबह-शाम नियमित अभ्यास के बावजूद उन्होंने पढ़ाई को कभी पीछे नहीं छोड़ा। एनडीए की तैयारी और खेल दोनों को संतुलित तरीके से संभालना उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। कोच के मुताबिक उदिता का आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान दिला सकती है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Board 12th topper 2026: टैक्सी चालक की बेटियां बनीं टॉपर गीतिका वंशिका ने किया कमाल

परिवार और जिले में खुशी का माहौल (udita paneru basketball player Nainital Sports Talent)

उदिता की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता कृष्ण चंद्र पनेरू और माता रेनू पनेरू ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत आज रंग ला रही है। उन्होंने कोच और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन का भी आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ी परिचय (udita paneru basketball player biography Young Athlete Profile)

नाम – उदिता पनेरू
जन्म तिथि – 14 फरवरी 2008
शिक्षा – एम.बी.पी.जी. डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी
स्कूल – सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
पिता – कृष्ण चंद्र पनेरू
माता – रेनू पनेरू
कोच – सचिन वैश्य
उपलब्धियां –
5 बार स्टेट स्तर पर प्रतिभाग
75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व
38वें नेशनल गेम्स कैंप चयन
75वीं सीनियर नेशनल कैंप चयन
एनडीए परीक्षा में दो बार शामिल

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top