Connect with us
Uttarakhand Board 12th topper 2026: Taxi driver daughters Geetika pant Bageshwar Vanshika haridwar became topper uk board result 2026
Image : social media ( Uttarakhand Board 12th topper 2026)

Home / Bageshwar / Uttarakhand Board 12th topper 2026: टैक्सी चालक की बेटियां बनीं टॉपर गीतिका वंशिका ने किया कमाल

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand Board 12th topper 2026: टैक्सी चालक की बेटियां बनीं टॉपर गीतिका वंशिका ने किया कमाल

1 min read

Uttarakhand Board 12th topper 2026: टैक्सी चालक की बेटी वंशिका और गीतिका पंत ने किया कमाल, वंशिका ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, गीतिका ने इंटरमीडिएट बोर्ड में पाया प्रथम स्थान

Uttarakhand Board 12th topper 2026: Taxi driver daughters Geetika pant Bageshwar Vanshika haridwar became topper uk board result 2026: उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की होनहार छात्राओं ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर एक बार फिर से यह साबित कर दिया है ,कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी मेहनत और लगन के बलबूते पर उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। इसी बीच हरिद्वार जिले की बेटी वंशिका ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं दूसरी ओर गीतिका पंत ने 98% अंकों के साथ उत्तराखंड में टॉप किया है।

यह भी पढ़े :Akshat gopal UK board topper 2026: रामनगर के अक्षत बने टापर सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

बता दें हरिद्वार जिले के सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर की छात्रा वंशिका ने उत्तराखंड की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 500 में से 485 अंक प्राप्त कर 97% हासिल किया है। वंशिका ने अपनी मेहनत की बदौलत उत्तराखंड में तीसरे स्थान पर बाजी मारी है। बताते चले वंशिका ने हिंदी में 95 गणित में 97 फिजिक्स में 99 केमिस्ट्री में 98 और अंग्रेजी में 96 अंक प्राप्त किए हैं।

सीमित संसाधनों के बावजूद नहीं मानी हार प्रदेश प्राप्त किया तीसरा स्थान (Vanshika haridwar became topper uk board) 

वंशिका ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने आत्मविश्वास के बलबूते पर इस विशेष उपलब्धि को हासिल कर विद्यालय परिसर समेत अपने परिजनों का मान बढ़ाया है। वंशिका के पिता राजेंद्र कुमार टैक्सी चालक है और मां निक्की गृहणी है जो अपनी बेटी की काबिलियत और उपलब्धि से बेहद खुश है। खास बात तो यह है कि वंशिका ने बिना किसी कोचिंग के इस सफलता को हासिल किया है। वंशिका आगे चलकर प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती हैं।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal cbse 10th result: बानी पंवार बनी श्रीनगर टापर CBSE 10th topper 2026

उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की टॉपर गीतिका पंत ने रचा इतिहास (Uttarakhand Board 12th topper 2026: Taxi driver daughters Geetika pant Bageshwar) 

बता दें बागेश्वर जिले के सैज तहसील रोड निवासी गीतिका पंत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज चौरासी की छात्रा है, जिन्होंने इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 98% अंक हासिल कर उत्तराखंड में टॉप किया है। गीतिका की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके अंकों तक सीमित है ,बल्कि यह उनकी संघर्ष समर्पण और परिवार के त्याग की भावुक कहानी को भी सांझा करती है।

टैक्सी ड्राइवर की बेटी है गीतिका (Uttarakhand Board 12th topper 2026 Geetika pant Bageshwar)

बताते चले गीतिका के पिता चंद्रशेखर पंत एक साधारण टैक्सी चालक है, जो दिन रात मेहनत कर परिवार का पालन पोषण करते हैं ,जबकि गीतिका की मां रितिका गृहणी है। बताते चलें गीतिका इससे पहले हाईस्कूल मे 97.6% के साथ जिला टॉपर रह चुकी है। गीतिका की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top