UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
UK board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा अब विज्ञान के पेपर में गलत आया सवाल
1 min read
UK board exam 2026: Uttarakhand board exam now wrong question in chemistry science paper 10th: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: हाईस्कूल विज्ञान प्रश्नपत्र में त्रुटि की शिकायत, जांच के बाद मिल सकते हैं बोनस अंक
UK board exam 2026: Uttarakhand board exam now wrong question in chemistry science paper 10th: उत्तराखंड बोर्ड की गतिमान परीक्षा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला हाईस्कूल परीक्षा की परीक्षा से जुड़ा हुआ है। दरअसल सात मार्च को आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा में रसायन विज्ञान से जुड़े एक प्रश्न को गलत बताया जा रहा है। इस मामले में छात्रों और शिक्षकों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद बोर्ड ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रसायन विज्ञान के प्रश्न पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार विज्ञान के प्रश्नपत्र में शामिल एक सवाल को त्रुटिपूर्ण बताया जा रहा है। परीक्षा के बाद कई विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस पर सवाल उठाए और बोर्ड तक इसकी शिकायत पहुंचाई। मामला सामने आने के बाद इसे विशेषज्ञों की समिति के पास भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गणित के पेपर को लेकर भी उठ चुकी हैं आपत्तियां
यह पहला मौका नहीं है जब बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर शिकायत सामने आई हो। इससे पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट गणित के प्रश्नपत्र में भी कुछ सवालों को लेकर छात्रों और शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन शिकायतों की भी जांच विभागीय विशेषज्ञों को सौंपी गई है।
शिक्षक संघ ने भी उठाई आवाज
राजकीय शिक्षक संघ की ओर से भी इस मामले में औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। शिक्षकों का कहना है कि यदि प्रश्न में त्रुटि पाई जाती है तो छात्रों को इसका नुकसान नहीं होना चाहिए। इसलिए इस सवाल के लिए बोनस अंक देने की मांग भी की जा रही है।
बोर्ड ने दिया परीक्षार्थियों के हितों का भरोसा
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के सचिव वीपी सेमल्टी ने कहा कि बोर्ड को मिली सभी शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में छात्रों के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में प्रश्न में त्रुटि साबित होती है तो परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि परीक्षा परिणाम पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।
यह भी पढ़ें- UK board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड गणित के पेपर में बोनस अंक देने की मांग
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
