UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uk board exam 2026: उत्तराखण्ड प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल की तिथि घोषित शिक्षक लगे SIR ड्यूटी में
1 min read
UK Board Exam 2026: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से होंगी शुरू, बोर्ड परीक्षाएं सिर पर शिक्षक लगे SIR ड्यूटी पर..
UK Board Exam 2026 Uttarakhand Pre-Board & Practical Date Announced, Teachers on SIR Duty latest update today: उत्तराखंड बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि, आगामी नए साल के जनवरी माह मे उनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। जिसे लेकर सभी विद्यार्थी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के सिर पर होने के बावजूद शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी लगा दी गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand paper leak case: UKSSSC पेपर लीक मामला CBI ने किया असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार
Uttarakhand practical exam date 2026: प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आगामी 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है जो 15 फरवरी तक चलेंगी। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को SIR ड्यूटी पर लगा दिया गया है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर सोहन माजिला ने बताया कि एक ही स्कूल से 3 से 4 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
शिक्षकों पर पड़ा डबल भार ( Uttarakhand board news)
शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि शिक्षकों पर एक ओर छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी काम में लगाया गया है जिससे शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि पूर्व में शासन ने आदेश जारी किया था कि किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा, लेकिन शासन का यह आदेश भी ताक पर रख दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का इस मामले पर कहना है कि शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए इसके संबंध में समस्त जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया जाएगा।
हरिद्वार में 10 वीं और 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं 17 जनवरी से होगी शुरू
बताते चलें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही हरिद्वार जिले में तैयारियां तेज हो गई है। जिसके संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने सभी विद्यालयों और परीक्षा केंद्रो पर समयबद्ध तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। 17 जनवरी से हरिद्वार जिले में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही है जिसके लिए सभी विद्यालयों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
आनलाइन पोर्टल पर तय समय सीमा में अपडेट की जाएगी जानकारी ( Uttarakhand pre board )
परीक्षा के संबंध में सीईओ ने सभी ब्लॉक और संकुल स्तर के शिक्षा अधिकारियों राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि नामांकन, विषय चयन, शुल्क जमा और समस्त जानकारी आनलाइन पोर्टल पर तय समय सीमा में अपडेट की जाए। इसके अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड और आंतरिक परीक्षाएं समय पर कराने समेत परिणामों का विश्लेषण कर कमजोर छात्रों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। यदि ऑनलाइन डाटा में त्रुटि पाई जाती है तो इसके लिए प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
