UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UKSSSC exam bharti 2026: समूह ग में निकलेगी 1737 नई भर्ती, आवेदन में आधार अनिवार्य
1 min read
UKSSSC exam bharti 2026 : यूकेएसएसएससी आवेदन में आधार अनिवार्य, हथेली रेटिना भी होंगे स्कैन..
UKSSSC exam bharti 2026: 1737 new vacancy of group c. Aadhar card compulsory for application uttarakhand latest news today : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समस्त अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आ रही है , कि uksssc की भर्ती के लिए आवेदन पत्रों की डुप्लीकेसी को रोकने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही परीक्षाओं में आयोग AI से निगरानी करेगा जबकि हाजिरी के लिए हथेली और आंखों की रेटिना को भी स्कैन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand govt job 2025: UKSSSC ने 57 पदों पर निकाली भर्ती bharti
बता दें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग की 1737 नई भर्तियां निकलने से पहले महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने बताया कि बीते 3 वर्षों से रिकॉर्ड काम किया है जिसके तहत 72 प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से 7092 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभागों को संस्तुति भेजी जा चुकी है। लगभग 3500 पदों पर चयन प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है इस वित्तीय वर्ष में समूह ग के 1100 पदों पर विज्ञापन निकल चुका है जबकि 1737 अन्य पदों के लिए विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइव सीसीटीवी का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा अब केवल कागजों में ही हाजिरी नहीं होगी बल्कि अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए हथेली और आंखों की रेटिना को भी स्कैन किया जाएगा।
खुद का परीक्षा भवन, कंप्यूटर लैब बनाएंगे
आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने पारदर्शिता और चयन में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके अलावा हर जिले में आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे और कम संख्या वाली परीक्षाओं के लिए आयोग अपना खुद का कंप्यूटर लैब और परीक्षा भवन स्थापित कर रहा है। आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आईवीआर तकनीक लागू की है। अब अभ्यर्थी टोल-फ्री नंबर 9520991172 या व्हाट्सएप 9520991174 के जरिए अपने आवेदन की स्थिति, एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, डुप्लीकेट आवेदनों को रोकने के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है।
