UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand 4th class bharti: बेरोजगारी की मार, डिग्रीधारी बनेंगे चौकीदार, 48 हजार आवेदन
1 min read
Uttarakhand 4th class bharti : बेरोजगारी की पड़ी ऐसी मार, पढ़े लिखे होनहार बनने को तैयार है चौकीदार, अब तक हो चुके 48 हजार आवेदन ..
Uttarakhand 4th class bharti: for 2364 peon post 48000 application filled school job latest news today : उत्तराखंड में बेरोजगारी कितनी बढ़ चुकी है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पढ़े लिखे होनहार काबिल युवा अब सरकारी स्कूलों में चौकीदार बनने तक को तैयार बैठे है। हैरानी की बात तो यह है कि प्रदेश के 13 जिलों में 2364 पदों पर चौकीदार की नियुक्ति होनी है जिसके लिए अब तक 48,000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यानी अभी तक मिले आवेदन के हिसाब से एक पद पर औसत 20 बेरोजगार कतार में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand 4th class bharti: शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Chowkidar vacancy Uttarakhand : बता दें शिक्षा विभाग ने बीते 4 फरवरी को सरकारी स्कूलों में चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रयाग पोर्टल पर किये जा रहे है जो 5 मार्च तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं से नीचे रखी गई है लेकिन कई ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आवेदकों ने भी चौकीदार के पद के लिए आवेदन किया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। इस भर्ती के लिए अभी तक 48,000 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
जानें किस जिले मे हुए कितने आवेदन
जिला पद आवेदन
पौड़ी 340 4400
टिहरी 268 4804
नैनीताल 208 3356
पिथौरागढ़ 197 5736
देहरादून 195 2195
यूएसनगर 182 3555
चमोली 179 4625
उत्तरकाशी 135 5590
चंपावत 120 2353
रुद्रप्रयाग 106 2529
हरिद्वार 91 2724
बागेश्वर 89 2517
