UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand aayushman: बीमा मोड में आयुष्मान योजना, कर्मचारियों का अंशदान बड़ा
1 min read
Uttarakhand aayushman golden card: बीमा मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, 5 लाख तक मुफ्त इलाज अब बीमा मोड पर मिलेगा..
Uttarakhand aayushman golden card run on insurance mode employee contribution increase latest news today: राज्य सरकार की ओर से समस्त प्रदेशवासियों के लिए आयुष्मान कार्ड से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आ रही है, कि उन्हें अब आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज बीमा मोड पर मिलेगा। जिससे प्रदेश सरकार पर इलाज के खर्च का आर्थिक बोझ भी नही पड़ेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने स्वास्थ्य योजना के तहत कर्मचारियों और पेंशनरों के गोल्डन कार्ड पर मिलने वाली कैशलेस इलाज के लिए 5 साल बाद अंशदान बढ़ाया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL news: ऊर्जा निगम के उपनल कर्मियों को मिलेगा 50 लाख का दुर्घटना बीमा
आपको जानकारी देते चले केंद्र सरकार की ओर से संचालित होने वाली आयुष्मान और अटल आयुष्मान योजना मे उत्तराखंड के 5.97 लाख परिवार शामिल थे। दरअसल वह योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने 23 सितंबर 2018 में शुरू की थी। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के सभी 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए राज्य आयुष्मान योजना शुरू की। इतना ही नहीं बल्कि आयुष्मान योजना के अधीन ही कर्मचारी और पेंशनरों को असीमित खर्चे पर कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए गोल्डन कार्ड योजना संचालित की गई।
प्रदेश सरकार ने बढ़ाया अंशदान ( dehradun news today)
गोल्डन योजना में कैशलेस इलाज के लिए सरकार की ओर से बजट नहीं दिया जाता है। लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों के अंशदान से प्राप्त राजस्व की तुलना में इलाज पर खर्च ज्यादा होने के कारण राज्य स्वास्थ्य विभाग प्राधिकरण को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में सरकार ने गोल्डन कार्ड में अंशदान को ₹200 से 450 रुपए तक बढ़ाया है इसे 5 साल बाद बढ़ाया गया है।
नया अंश दान रुपये मे
० पे लेवल : 1 से 5
वर्तमान :250
नया अंशदान :425 रुपए
०लेवल :6
वर्तमान :450
नया अंशदान :₹800
० 7 से 11 लेवल पर वर्तमान में 650 रुपए और नए अंशदान में 1 हजार रुपए
० 12 से ऊपर पर लेवल में वर्तमान में 1 हज़ार रुपए और नए अंशदान :1450 रुपये
