UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
बधाई: काशीपुर के आयुष्मान रावत का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल(RMS) में चयन बढ़ाया प्रदेश का मान
1 min read
Uttarakhand Academy Kashipur : काशीपुर के आयुष्मान रावत का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन बढ़ाया प्रदेश का मान
Uttarakhand Academy Kashipur student aayushman Rawat selected for RMS : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बेहद गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। काशीपुर निवासी मेधावी छात्र आयुष्मान रावत का चयन राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हुआ है, जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नही है। आपको बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) द्वारा देशभर में आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से यह चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।
7 दिसंबर 2025 को आयोजित इस प्रवेश परीक्षा का परिणाम 9 फरवरी को घोषित किया गया, जिसमें आयुष्मान रावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर (राजस्थान) के लिए चयन प्राप्त किया। सीमित सीटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित होना उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है।
यह भी पढ़े :बधाई: शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल(RMS) में चयन
उत्तराखंड अकादमी काशीपुर का छात्र है आयुष्मान रावत
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में उत्तराखंड अकादमी के प्रबंधक ने बताया की आयुष्मान रावत, बलविंदर सिंह रावत के पुत्र हैं। उनके पिता पूर्व सैनिक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। आयुष्मान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड अकादमी, काशीपुर से प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र रहे हैं।
आयुष्मान का सपना भविष्य में सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित है। अकादमी प्रबंधन ने बताया कि पिछले वर्षों में भी यहां से कई छात्र राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो चुके हैं।
गौरतलब है कि देशभर में स्थित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होते हैं। प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है। इन विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत करना है। आयुष्मान रावत की इस उपलब्धि ने काशीपुर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
