Connect with us
RMS Selection process Shiromani Institute student advik Singh selection
Image : Devbhoomi darshan ( RMS Selection process)

Home / Highlights / बधाई: शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल(RMS) में चयन

Highlights देवभूमि दर्शन

बधाई: शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल(RMS) में चयन

1 min read

RMS Selection process   : शिरोमणि संस्थान के छात्र आद्विक सिंह का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल  RMS मे चयन

RMS Selection process Shiromani Institute student advik Singh selection  : जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली छात्र आद्विक सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शिरोमणि संस्थान में अध्ययनरत आद्विक का चयन सत्र 2025-2026 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल   RMS ) धौलपुर, राजस्थान में इंटरव्यू के लिए हुआ है। यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

आद्विक सिंह ने  RMS ) राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी शिरोमणि संस्थान से की थी। संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी निरंतर कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनका इंटरव्यू  RMS राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर (राजस्थान) में आयोजित होगा।

यह भी पढ़े :शिरोमणि इंस्टिट्यूट मॉक टेस्ट-2 के परिणाम हुए जारी, संस्थान ने की बड़ी घोषणा

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल देश के प्रतिष्ठित आवासीय संस्थानों में से एक है, जहां प्रवेश प्रक्रिया अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और अनुशासित होती है। इंटरव्यू के लिए चयन होना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जाता है। आद्विक के पिता भारतीय नौसेना में सेवारत हैं, जिससे परिवार में देशसेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना प्रारंभ से ही रही है। पिता की प्रेरणा और परिवार के सहयोग ने आद्विक को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

शिरोमणि संस्थान के प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण है। उन्हें विश्वास है कि आद्विक इंटरव्यू में भी अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेगा।

Continue Reading

More in Highlights

To Top