UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: पिता की पुलिस वर्दी दिखाकर झाड़ा रौब, मसूरी में नशे में धुत युवक गिरफ्तार
1 min read
पिता की पुलिस वर्दी दिखाकर रौब झाड़ना पड़ा भारी, मसूरी में नशे में धुत युवक गिरफ्तार, कार सीज Drunk Driving Penalty India | Drunk Driving in Mussoorie Uttarakhand|
Drunk Driving Penalty India | Drunk Driving in Mussoorie Uttarakhand|Traffic Challan Online Payment| चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में उत्तराखंड पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक युवक को अपने पिता की पुलिस वर्दी और पी-कैप के सहारे रौब झाड़ना महंगा पड़ गया। देहरादून पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चला रहे युवक को गिरफ्तार कर उसकी कार सीज कर दी। आरोपी वाहन में अपने पिता, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं, की वर्दी और पी-कैप रखकर खुद को प्रभावशाली दिखाने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news hindi: उत्तराखण्ड में अब स्ट्रीट लाइटों का बिल भी देखें उपभोक्ता बढ़ेगा सरचार्ज
लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा (Uttarakhand Police Checking Campaign)
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लाइब्रेरी चौक पर पुलिस की नजर एक वैगनआर कार (UP 15 DZ 2906) पर पड़ी, जिसके डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की पी-कैप रखी थी और पीछे की सीट के पास हैंगर में पुलिस उपनिरीक्षक की वर्दी टंगी हुई थी। संदेह होने पर पुलिस ने तुरंत वाहन को रोककर जांच की।
नशे में वाहन चलाते मिला चालक, पुलिस के सामने कबूला सच (Uttarakhand VIP Influence Misuse)
वाहन चालक ने अपना नाम विनय सिंह पुत्र संजय सिंह, निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया। जांच के दौरान युवक नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ पाया गया, जबकि उसके साथ कार में तीन अन्य साथी भी मौजूद थे। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और वह टोल टैक्स, पार्किंग शुल्क से बचने तथा अन्य स्थानों पर पुलिस से जुड़े होने का फायदा उठाने के लिए अपने साथ पिता की सरकारी वर्दी और पी-कैप रखता था।
यह भी पढ़े :Uttarakhand police attack: साइबर ठगों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दरोगा को लटकाया बोनट पर
वाहन सीज, आरोपी गिरफ्तार, कई अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई (Uttarakhand Operation Prahar)
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को ड्रिंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी कार को सीज कर दिया। इसके अलावा अभियान के दौरान वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के निर्देश भी दिए।
ऑपरेशन प्रहार में कुल 98 चालान, कई वाहन सीज (Uttarakhand Traffic Rules Enforcement)
कोतवाली मसूरी द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 98 चालान किए गए, जिनमें 67 चालान नो पार्किंग के तहत माननीय न्यायालय भेजे गए। ब्लैक फिल्म के लिए 1 चालान कर 500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 5 चालान कर 5000 रुपये नकद वसूले गए। इसके अलावा एक कार ड्रिंक एंड ड्राइव में सीज की गई, जबकि तीन दोपहिया वाहन भी यातायात नियमों के उल्लंघन पर सीज किए गए। अन्य 21 चालानों से 12,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
चारधाम यात्रा के बीच पुलिस की अपील (Dehradun Police Appeal)
देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें और किसी भी प्रकार से सरकारी पहचान या प्रभाव का गलत इस्तेमाल न करें, ताकि सभी यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
